हिंदी
चारा-पानी और इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर मरे गाय (Img: Dynamite News)
Budaun: बदायूं जिले के ब्लॉक म्याऊं क्षेत्र के ग्राम अभिगांव में बनी गौशाला में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक साथ लगभग 100 गायों की मौत हो गई, जबकि करीब 120 गायें बीमार होकर तड़प रही हैं। आरोप है कि एनजीओ संचालक दानवीर ने अधिकारियों और पशु डॉक्टरों की मिलीभगत से जेसीबी मंगवाकर दर्जनों मृत गायों को बिना पोस्टमार्टम कराए ही गौशाला परिसर में गहरा गड्ढा खोदकर दबा दिया।
घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने मृत और बीमार गायों की दुर्दशा का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और उच्च अधिकारियों को सूचना दी। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि गौशाला में गायों को न तो समय पर चारा-पानी दिया जा रहा था और न ही बीमार गायों का इलाज कराया जा रहा था, जिसके चलते इतनी बड़ी संख्या में गायों की मौत हुई।
यह भी पढ़ें - Budaun: कछला से लौटते वक्त रास्ते में छिन गई जिंदगी, DCM की टक्कर से बाइक सवार की मौत
वीडियो वायरल होने के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। बड़ी संख्या में ग्रामीण और हिंदू संगठनों के लोग गौशाला पर इकट्ठा हो गए हैं। सूचना पर स्थानीय प्रशासन और पशु विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें - Budaun: मैरिज हॉल बना नकली खाद का अड्डा, छापे के बाद सामने आई हैरान करने वाली सच्चाई
ग्रामीणों की मांग है कि मृत गायों को गड्ढे से निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाए और दोषी एनजीओ संचालक और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
Location : Budaun
Published : 27 September 2026, 4:38 PM IST
Topics : Budaun cattle shelter Budaun News Myaun UP News