हिंदी
बदायूं में तेज आंधी ने मचाई तबाही फोटो सोर्स- Google
Budaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां तेज आंधी-तुफान के चलते 5 लोगों की मौत हो गई। बुधवार को तेज आंधी और बारिश के दौरान लोगों की जान चली गई।
एक हजार से अधिक छोटे-बड़े पेड़ टूटे
बुधवार की सुबह 11 बजे काले बादल छा गए और तेज हवा चली। इससे बिसौली तहसील क्षेत्र में एक हजार से अधिक छोटे-बड़े पेड़ टूट गए। बिजली के खंभे और लाइने क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं अचानक चली तेज हवा और बादलों की गरज से डरकर वे सब एक छप्पर में छिप गए। यह छप्पर जिस दीवार पर रखा हुआ था उसी पर तेज आंधी आने से दीवार ढह गई। इससे कई लोग इसके नीचे दब गए। ऐसे में एक की मौत हो गई।
Sonbhadra Fire: कबाड़ की दुकान में भीषण आग, ऊंची लपटें और घना काला धुआं दूर-दूर तक दिखा
वहीं डंपर चालक योगेश नगला निवासी थाना अनूपशहर जिला बुलंदशहर बजरी लेकर बिल्सी की ओर जा रहे थे। जैसे ही डंपर सोत के पुल निर्माण के लिए अलग से बनाए रास्ते पर पहुंचा। आंधी के कारण यूकेलिप्टस का पेड़ डंपर पर गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
Location : Budaun
Published : 13 May 2026, 7:07 PM IST