हिंदी
सुलतानपुर में खाकी का सख्त एक्श (Img: Dynamite News)
Sultanpur: जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सुलतानपुर पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शांति भंग की आशंका में कुल 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। सभी के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर संबंधित न्यायालय/उपजिला मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा संबंधित क्षेत्राधिकारियों के निकट पर्यवेक्षण में की गई।
ये भी पढ़ें - Sultanpur: 10 अगस्त से सुलतानपुर में शुरू होगा राष्ट्रभक्ति का महासंग्राम, जानिए बीजेपी की पूरी तैयारी
पुलिस के अनुसार, थाना धनपतगंज क्षेत्र से 5, थाना गोसाईगंज से 3 युवतियां व 1 युवक, थाना धम्मौर से 2 तथा थाना अखण्डनगर से 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। सभी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई।
ये भी पढ़ें - Sultanpur: ‘या हुसैन’ की सदाओं से गूंजा शहर: मजलिस के बाद निकला गमगीन ताजिया जुलूस, नम आंखों से दी गई रुखसती
सुलतानपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Location : Sultanpur
Published : 6 August 2026, 7:39 PM IST