हिंदी
संत रविदास की जयंती (Img: Pinterest)
Sultanpur: संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जनपद के सभी 26 मंडलों में 'कलश वंदन यात्रा' निकालेगी। यात्रा का शुभारंभ 7 अगस्त को प्रातः 9:30 बजे भाजपा जिला कार्यालय से होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी विधिवत कलश पूजन कर यात्रा को रवाना करेंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि प्रथम चरण में यह यात्रा 7 से 9 अगस्त तक लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के छह मंडलों में भ्रमण करेगी। यात्रा के दौरान गांवों, बाजारों और मंदिरों में कलश पूजन, संत रविदास महाराज के समरसता, समानता और सामाजिक सद्भाव के संदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - Sultanpur: 10 अगस्त से सुलतानपुर में शुरू होगा राष्ट्रभक्ति का महासंग्राम, जानिए बीजेपी की पूरी तैयारी
7 अगस्त को यात्रा भदैयां मंडल के पखरौली से शुरू होकर हनुमानगंज, दोमुहा, कामतागंज, भरथीपुर और लोदीपुर होते हुए कंधईपुर मंडल के नरहरपुर, रणंजय गैस एजेंसी, कंधईपुर बाजार, रुदौली मंदिर, शिवपुरी मंदिर और सकरसी पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा।
8 अगस्त को यात्रा अर्जुनपुर मंडल के भरखरे, शिवगढ़, तातोमुरैनी, हरिहरपुर, अर्जुनपुर, लंभुआ बाजार, रामपुर कुर्मियान, शाहगढ़ बाजार, लोटिया और बेलाही पहुंचेगी। विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों द्वारा स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यात्रा का रात्रि विश्राम बेलाही में होगा।
ये भी पढ़ें - Sultanpur: ‘या हुसैन’ की सदाओं से गूंजा शहर: मजलिस के बाद निकला गमगीन ताजिया जुलूस, नम आंखों से दी गई रुखसती
9 अगस्त को यात्रा अमरूपुर मंडल के रामगढ़, धरवाजपुर, आनापुर, कोथराखुर्द, कोथराकला, पीपी कमैचा, ईशीपुर, शाहपुर, छतौना और कोइरीपुर पहुंचेगी। इसके बाद 10 अगस्त से यात्रा कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्धारित मंडलों में प्रवेश करेगी।
यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर कलश पूजन, पुष्पवर्षा और भव्य स्वागत समारोह आयोजित किए जाएंगे। भाजपा कार्यकर्ता संत रविदास महाराज के सामाजिक समरसता, समानता और सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान चलाएंगे।
Location : Sultanpur
Published : 6 August 2026, 7:31 PM IST
Topics : bjp Sant Ravidas Jayanti sultanpur news UP News