Live Now

UP News Live: बरेली में गोलीकांड, लखनऊ में निवेश लूट मामले में पुलिसकर्मी निकला आरोपी, पढ़ें यूपी की सभी बड़ी खबर

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपल्ब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेश वासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहे हैं। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में...

Updated : 14 June 2026 , 8:45 AM
google-preferred

Lucknow/New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।

इस लाइव ब्लॉग में आपको उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी घटना, राजनीतिक हलचल, अपराध, खेल और हर जरूरी घटनाक्रम पढ़ने को मिलेगा।

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 14 Jun 2026 08:45 AM (IST)

      UP News Live Updates: Sambhal में पिकअप की टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत

      संभल के थाना नखासा क्षेत्र के ककरुआ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

    • 14 Jun 2026 08:44 AM (IST)

      UP News Live Updates: Jhansi में ओमनी कार में अचानक लगी आग, पूरी तरह जलकर खाक

      झांसी में बरुआसागर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ओमनी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक अनुमान में शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है।

      UP Breaking News

    • 14 Jun 2026 08:37 AM (IST)

      UP News Live Updates: Farrukhabad में 42 किलो मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

      फर्रुखाबाद में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मेरठ एएनटीएफ टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को कायमगंज के बाईपास बेरिया तिराहे के पास बस से उतरते समय पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके बैगों से पैकेटों में भरा करीब 42 किलो मादक पदार्थ बरामद हुआ। गिरफ्तार तस्करों में एक ओडिशा और दूसरा बिहार का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह खेप एटा पहुंचाई जानी थी, लेकिन उससे पहले ही टीम ने दोनों को दबोच लिया।

    • 14 Jun 2026 08:29 AM (IST)

      UP News Live Updates: Bareilly में मोबाइल लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश घायल

      बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस और शातिर मोबाइल लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई। देवीपुरा बाजार के पास हुई इस कार्रवाई में करन नामक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी ओमकार भी घायल हो गया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में मोबाइल और फोन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दे रहे थे, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल था। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, जिसके दौरान मुठभेड़ हुई। घायल आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

    • 14 Jun 2026 08:28 AM (IST)

      UP News Live Updates: Lucknow में निवेश के नाम पर 5 लाख की लूट, चौकी इंचार्ज भी आरोपी

      लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में निवेश के नाम पर हुई 5 लाख रुपये की लूट के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि लूट की साजिश में एक सिपाही शामिल था, जबकि कमता चौकी इंचार्ज मोहित को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस के अनुसार चौकी इंचार्ज को घटना की पूरी जानकारी पहले से थी। मामले में अब तक चार लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, घटना का मुख्य आरोपी सीआरपीएफ का एक दारोगा अभी फरार है।

Location :  Lucknow/New Delhi

Published :  14 June 2026, 8:25 AM IST

Advertisement