UP News Live: SDM–ब्लॉक प्रमुख टकराव, रेप के बाद हत्या, मदरसे पर 1.23 करोड़ नोटिस; पढ़ें यूपी की हर बड़ी ख़बर

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपल्ब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेश वासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहे हैं। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में...

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 3 June 2026 , 4:20 PM
google-preferred

Lucknow/New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।

इस लाइव ब्लॉग में आपको उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी घटना, राजनीतिक हलचल, अपराध, खेल और हर जरूरी घटनाक्रम पढ़ने को मिलेगा।

 

    The liveblog has ended.

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 03 Jun 2026 04:20 PM (IST)

      UP News Live Updates: Unnao जिला कारागार में बंदी की संदिग्ध मौत

      उन्नाव जिला कारागार में बंदी राहुल की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। मृतक के परिजन बड़ी संख्या में जेल पहुंचे और जेल अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों ने हत्या की साजिश और जहर देने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। मृतक राहुल गंगाघाट के जाजमऊ क्षेत्र का निवासी था और पिछले 10 महीने से रेप केस में जेल में बंद था।

    • 03 Jun 2026 04:12 PM (IST)

      UP News Live Updates: Lucknow में पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट का सख्त रुख

      इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने मौजूदा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल छह महीने बढ़ाने के राज्य सरकार के फैसले पर नाराजगी जताई है और राज्य निर्वाचन आयोग से सवाल किया है। हाईकोर्ट ने आयोग को निर्देश दिया है कि वह स्पष्ट करे कि यूपी में पंचायत चुनाव कब कराए जाएंगे।

    • 03 Jun 2026 03:51 PM (IST)

      UP News Live Updates: Saharanpur में दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

      सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बहला-फुसलाकर ले जाने का भी आरोप था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया है।

    • 03 Jun 2026 03:51 PM (IST)

      UP News Live Updates: Saharanpur में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, 6 गिरफ्तार

      सहारनपुर के थाना नागल क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और पत्थरों से जमकर हमला हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    • 03 Jun 2026 03:28 PM (IST)

      UP News Live Updates: Jalaun में संसदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

      जालौन में संसदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम पर मंथन हुआ। बैठक की अध्यक्षता सांसद नारायणदास अहिरवार ने की। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई और बिना नंबर प्लेट वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने के आदेश दिए गए। बैठक में डीएम, एसपी समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

    • 03 Jun 2026 03:26 PM (IST)

      UP News Live Updates: Chandauli में 111 खोए मोबाइल बरामद, कीमत 33 लाख

      चंदौली में 111 खोए और गुम मोबाइल बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 33 लाख रुपये बताई गई है। एसपी ने मोबाइल स्वामियों को फोन सौंप दिए। सकलडीहा और चंदौली समेत कई थानों से यह बरामदगी की गई है।

    • 03 Jun 2026 03:11 PM (IST)

      UP News Live Updates: Chandauli में मंदिर चोरी से सनसनी, 25 घंटे ले उड़े चोर

      चंदौली के कंपोजिट विद्यालय बड़ौरा स्थित हनुमान मंदिर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मनबढ़ चोर मंदिर से 25 घंटे चुरा ले गए और घटना के बाद मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले भी अरारी गांव से भैंस चोरी की घटना सामने आई थी, जिसका अब तक सुराग नहीं लग सका है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है।

    • 03 Jun 2026 03:10 PM (IST)

      UP News Live Updates: Deoria में रफ्तार गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

      देवरिया में अपराध के खौफ का पर्याय बने रफ्तार गैंग के दो सदस्यों को एकौना थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गैंग रुद्रपुर, सुरौली, एकौना और मदनपुर थाना क्षेत्रों में दहशत फैलाता था। सोमवार शाम ग्राम डढ़िया में गैंग ने जमकर उत्पात मचाया था, जिसके बाद पीड़ित उदयभान यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने डढ़िया निवासी राहुल यादव और रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के चिल्वनमोहान निवासी लव कुमार यादव को गिरफ्तार कर बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है। तीसरे आरोपी नितिन यादव उर्फ रफ्तार की तलाश जारी है।

    • 03 Jun 2026 02:32 PM (IST)

      UP News Live Updates: Kannauj में SDM और ब्लॉक प्रमुख के बीच टकराव, धरने पर बैठे जनप्रतिनिधि

      कन्नौज की सदर तहसील में भाजपा के सदर ब्लॉक प्रमुख रामू कठेरिया अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। ब्लॉक प्रमुख का आरोप है कि धारा 80 की एक फाइल के संबंध में मिलने पहुंचे थे, जहां सदर SDM वैशाली ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और कार्यालय से बाहर निकलवा दिया। नाराज ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि यह जनप्रतिनिधि का अपमान है और कार्रवाई होने तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने साफ कहा, "अब या तो SDM रहेंगी या मैं।"

    • 03 Jun 2026 02:31 PM (IST)

      UP News Live Updates: Bulandshahr में रेप केस के 2 दिन बाद पीड़िता की हत्या

      उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुलंदशहर-अनूपशहर हाईवे किनारे एक महिला का कई दिन पुराना नग्न शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पीड़िता ने दो दिन पहले दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। शव मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल है।

    • 03 Jun 2026 02:21 PM (IST)

      UP News Live Updates: Ghaziabad में मदरसे पर 1.23 करोड़ की रिकवरी नोटिस जारी

      गाजियाबाद के कल्लू गढ़ी गांव स्थित मदरसे को प्रशासन ने 1 करोड़ 23 लाख रुपये की रिकवरी नोटिस जारी की है। जानकारी के अनुसार, मदरसे को लेकर एक साल पहले बेदखली के आदेश भी जारी किए गए थे। प्रशासनिक कार्रवाई के तहत अब वसूली की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। बताया जा रहा है कि मदरसा संचालक फारुख दिल्ली में रहता है। मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों की निगरानी में कार्रवाई जारी है।

    • 03 Jun 2026 02:21 PM (IST)

      UP News Live Updates: Chitrakoot में पानी की समस्या को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन

      चित्रकूट के पहाड़ी ब्लॉक में पानी की समस्या को लेकर महिलाओं और बच्चों ने ब्लॉक गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। विरोध जताने के लिए महिलाएं अपने सिर पर बाल्टी रखकर पहुंचीं और पेयजल संकट को प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने जल्द समाधान की मांग की। पानी की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन ने स्थानीय प्रशासन का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

    • 03 Jun 2026 02:20 PM (IST)

      UP News Live Updates: Kanpur Dehat में मंत्री राकेश सचान को जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

      कानपुर देहात के भोगनीपुर क्षेत्र की देवीपुर चौकी से जुड़ा मामला सामने आया है, जहां मंत्री राकेश सचान को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राममिलन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी ने शराब के नशे में यूपी-112 पर कॉल कर मंत्री को मारने की धमकी दी थी। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

    • 03 Jun 2026 02:19 PM (IST)

      UP News Live Updates: Fatehpur में मोबाइल दुकान में लगी आग, लाखों के फोन जलकर राख

      फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र स्थित प्रेमनगर कस्बे में एक मोबाइल दुकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखे लाखों रुपये कीमत के मोबाइल फोन जलकर राख हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना से दुकानदार को भारी नुकसान होने की आशंका है।

    • 03 Jun 2026 01:22 PM (IST)

      UP News Live Updates: Lucknow में पालतू कुत्ते के हमले से महिला घायल

      लखनऊ के महानगर स्थित शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट में एक पालतू कुत्ते ने महिला को काट लिया। आरोप है कि कुत्ते को बिना पट्टे के सोसाइटी परिसर में घुमाया जा रहा था। घटना में पीड़ित महिला का पोमेरेनियन डॉग भी घायल हो गया। महिला का कहना है कि नगर निगम से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मामले को लेकर सोसाइटी में नाराजगी का माहौल है।

    • 03 Jun 2026 01:21 PM (IST)

      UP News Live Updates: Aligarh में खाद्य सुरक्षा विभाग का चेकिंग अभियान, खराब खाद्य सामग्री नष्ट

      अलीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने रेलवे स्टेशन के आसपास चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों की जांच की तथा खराब खाद्य सामग्री के नमूने लेकर उसे नष्ट कराया। अधिकारियों ने बताया कि लिए गए नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    • 03 Jun 2026 01:20 PM (IST)

      UP News Live Updates: Saharanpur में पूनम मित्तल हत्याकांड की जांच तेज

      सहारनपुर में व्यापारी की पत्नी पूनम मित्तल की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। हत्यारों तक पहुंचने के लिए कई पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई में जुटी हुई हैं। मामले में नौकर समेत कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही मामले के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।

    • 03 Jun 2026 01:20 PM (IST)

      UP News Live Updates: Ghaziabad में अवैध मदरसे पर चलेगा बुलडोजर

      गाजियाबाद के डासना कस्बे के पास स्थित कल्लू गढ़ी गांव में अवैध रूप से संचालित बताए जा रहे मदरसे पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और कुछ ही देर में कार्रवाई शुरू होने की संभावना है। प्रशासन के अनुसार संबंधित मदरसा अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था, जिसके चलते उसे ध्वस्त करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

    • 03 Jun 2026 01:19 PM (IST)

      UP News Live Updates: Prayagraj में लव मैरिज के तीन दिन बाद नवविवाहिता का शव मिला

      प्रयागराज के नैनी क्षेत्र के काजीपुर मोहल्ले में लव मैरिज के महज तीन दिन बाद नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि संजना ने तीन दिन पहले अपने प्रेमी गणेश केसरवानी से प्रेम विवाह किया था। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

    • 03 Jun 2026 01:18 PM (IST)

      UP News Live Updates: Azamgarh में शादी समारोह के दौरान जमकर हुई मारपीट

      आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान अक्षत फेंकने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और धारदार हथियारों व लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

    • 03 Jun 2026 01:18 PM (IST)

      UP News Live Updates: Kaushambi में नहाने के बाद युवक की करंट लगने से मौत

      कौशांबी के कड़ाधाम क्षेत्र स्थित कड़ा कस्बे में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नहाकर बाहर निकला युवक लोहे के दरवाजे के संपर्क में आया, जिसमें करंट उतर रहा था। युवक को बचाने के लिए दौड़े उसके चाचा भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    • 03 Jun 2026 01:17 PM (IST)

      UP News Live Updates: Agra में 7 दिन से लापता युवक का नहीं मिला सुराग

      आगरा के बाह क्षेत्र में बटेश्वर मंदिर से लापता हुए युवक का सात दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक के यमुना नदी में डूबने की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर उसकी तलाश में जुटी हुई है।

    • 03 Jun 2026 01:16 PM (IST)

      UP News Live Updates: Meerut में कपड़े की दुकान से लाखों की चोरी, व्यापारियों में नाराजगी

      मेरठ के सदर थाना क्षेत्र स्थित सदर बाजार में कपड़े की एक दुकान में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोर जंगला काटकर दुकान के अंदर घुसा और करीब 2 लाख रुपये नकद तथा चांदी के सिक्के चोरी कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद व्यापारियों में रोष फैल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोर की तलाश में जुटी हुई है।

    • 03 Jun 2026 01:16 PM (IST)

      UP News Live Updates: Mainpuri में जमीनी विवाद को लेकर महिला को मारी गोली

      मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र स्थित बिधूना चौराहे पर जमीनी विवाद में दबंगों ने एक महिला को गोली मार दी। गोली महिला के पैर में लगी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए सैफई भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    • 03 Jun 2026 01:15 PM (IST)

      UP News Live Updates: Agra में ताजमहल घूमने आई महिला की गर्मी से बिगड़ी तबीयत

      आगरा के ताजमहल परिसर में गर्मी के कारण एक महिला पर्यटक की तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही ताज सुरक्षा पुलिस और CISF के जवानों ने तत्काल महिला को उपचार केंद्र पहुंचाया। पर्यटक सुविधा केंद्र में महिला का इलाज कराया गया। बताया गया कि महिला पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से ताजमहल घूमने आई थी। समय रहते उपचार मिलने से उसकी स्थिति सामान्य हो गई।

    • 03 Jun 2026 01:14 PM (IST)

      UP News Live Updates: Ayodhya में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई TGT परीक्षा की पहली पाली

      अयोध्या में टीजीटी परीक्षा की प्रथम पाली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में कुल 4565 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 2469 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2096 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट समेत प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई थी।

    • 03 Jun 2026 11:27 AM (IST)

      UP News Live Updates: Ballia में खुद को गोली मारकर विरोधियों को फंसाने की साजिश का खुलासा

      बलिया के सिकंदरपुर क्षेत्र में पुलिस ने एक हैरान करने वाली साजिश का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार अपराधी आयुष राय ने अपने विरोधियों को फंसाने के लिए खुद को गोली मारी थी। इतना ही नहीं, उसने विपक्षियों पर अपहरण का आरोप लगाने की भी योजना बनाई थी। जांच में सामने आया कि यह साजिश जेल में बंद उसके साथी रोबिन के साथ मिलकर रची गई थी। सिकंदरपुर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    • 03 Jun 2026 11:17 AM (IST)

      UP News Live Updates: Meerut में बेटे की हत्या का आरोपी निकला पिता

      मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में तुषार त्यागी हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में तुषार के पिता सुंदर त्यागी को ही हत्या का आरोपी बताया गया है। आरोप है कि सुंदर ने अपने साथी अमित के साथ मिलकर तुषार की हत्या की। बताया जा रहा है कि सुंदर को शक था कि उसके बेटे ने उसकी सुपारी दी है। पिता-पुत्र के बीच करोड़ों रुपये की संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था और 40 बीघा बेशकीमती जमीन को बेचने को लेकर भी मतभेद था।

    • 03 Jun 2026 11:17 AM (IST)

      UP News Live Updates: Uttar Pradesh में प्रभारी मंत्रियों के जिलों का बदला गया प्रभार

      उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभारी मंत्रियों को आवंटित जिलों में बदलाव किया है। नए फेरबदल के तहत वरिष्ठ मंत्रियों और संगठन से सरकार में शामिल किए गए नेताओं को दो-दो जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सहयोगी दलों के मंत्रियों को एक-एक जिले का प्रभार दिया गया है। इस बदलाव को प्रशासनिक और राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

    • 03 Jun 2026 11:16 AM (IST)

      UP News Live Updates: Gorakhpur में सीएम योगी ने गिनाए खेती-किसानी में बदलाव

      गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में खेती और किसानी के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन हुआ है। उन्होंने कहा कि 12 साल पहले किसान आत्महत्या करने को मजबूर था, जिसकी प्रमुख वजह अच्छी गुणवत्ता का बीज और फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) नहीं मिलना था। सीएम योगी ने दावा किया कि अब कृषि क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

    • 03 Jun 2026 11:03 AM (IST)

      UP News Live Updates: Fatehpur में पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम

      फतेहपुर के जाफरगंज थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में पति से विवाद के बाद एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि महिला और दूसरे बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मामले के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

    • 03 Jun 2026 10:19 AM (IST)

      UP News Live Updates: Lakhimpur Kheri में सड़क हादसे ने छीनी दो मजदूरों की जान

      लखीमपुर खीरी के मैगलगंज थाना क्षेत्र में चपरतला मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में रहजनिया गांव के दो श्रमिकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक चार पहिया वाहन ने मजदूरों को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

    • 03 Jun 2026 10:18 AM (IST)

      UP News Live Updates: Bijnor में सीटी बजाने से रोकने पर दबंगों ने घर में घुसकर किया हमला

      बिजनौर के थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के खेड़की गांव में घर के सामने सीटी बजाने से रोकना एक शख्स को भारी पड़ गया। आरोप है कि शाहिद समेत कुछ दबंग घर में घुस आए और हमला कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

    • 03 Jun 2026 10:18 AM (IST)

      UP News Live Updates: Prayagraj में 4 लोगों की हत्या के मामले में जांच तेज

      प्रयागराज के साउथ मलाका में चार लोगों की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने खुलासे के लिए पांच टीमें गठित की हैं। जांच के दौरान छोटे बेटे अश्विनी की कथित पत्नी की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले ऋतु जमानत पर जेल से बाहर आई थी, जबकि अश्विनी अभी भी कौशांबी जेल में बंद है। जांच के दौरान पुलिस को एक कमरे से दफ्ती का एक टुकड़ा भी मिला है, जिस पर कुछ लिखा हुआ था। मामले की गहनता से जांच जारी है।

    • 03 Jun 2026 10:17 AM (IST)

      UP News Live Updates: Raebareli में घरेलू विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप

      रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र स्थित बल्दी खेड़ा गांव में घरेलू विवाद को लेकर परिजनों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद के दौरान हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

    • 03 Jun 2026 08:57 AM (IST)

      UP News Live Updates: Gorakhpur में यात्रियों से ठगी, हैदराबाद भेजने के नाम पर ₹11,500 लेकर फरार

      गोरखपुर में यात्रियों से ठगी का मामला सामने आया है। नौसड़ स्थित ‘अमीषा टूर एंड ट्रैवल्स’ पर आरोप है कि हैदराबाद भेजने के नाम पर कुशीनगर के एक परिवार से ₹11,500 ठग लिए गए। पैसे लेने के बाद आरोपी आयुष मिश्रा ने यात्रियों को हरैया तिराहा पर छोड़ दिया और फरार हो गया। पीड़ित रवींद्र साहनी, सुदेशी यादव, मनोज यादव और श्याम सुंदर ने गीडा थाने की नौसड़ चौकी में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

      UP News Crime

    • 03 Jun 2026 08:50 AM (IST)

      UP News Live Updates: Meerut में नशे में हंगामा करने वाले दारोगा सस्पेंड

      मेरठ में नौचंदी मेले के दौरान तैनात एक दारोगा द्वारा नशे की हालत में हंगामा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दारोगा ने लोगों के साथ अभद्रता भी की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने पवन गंगवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। घटना के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    • 03 Jun 2026 08:49 AM (IST)

      UP News Live Updates: Hapur में शादी के 2 साल बाद महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप

      हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में शादी के दो साल बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए महिला की हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि महिला को जहरीला पदार्थ देकर मारा गया। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    • 03 Jun 2026 08:48 AM (IST)

      UP News Live Updates: Lucknow में सहारा शहर जमीन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

      लखनऊ में सहारा शहर की जमीन से जुड़े मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। लीज रद्द कर कब्जा लेने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार और लखनऊ नगर निगम को नोटिस जारी किया है। यह मामला सहारा इंडिया कमर्शियल कॉरपोरेशन की याचिका से जुड़ा है। कोर्ट ने दोनों पक्षों से जवाब मांगा है और 31 जुलाई तक जवाबी हलफनामा दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

    • 03 Jun 2026 08:47 AM (IST)

      UP News Live Updates: Gorakhpur में सीएम योगी का जनता दर्शन, समस्याओं पर दिया त्वरित समाधान का निर्देश

      गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूजा-अर्चना के बाद जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। दूर-दूर से आए कई लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने सभी की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी मौजूद रहे और प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के लिए कहा गया।

    • 03 Jun 2026 08:34 AM (IST)

      UP News Live Updates: Lucknow में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

      यूपी पंचायत चुनाव से जुड़े मामले में बड़ा मोड़ सामने आया है। ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। मामला हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुना जाएगा। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार से जवाब दाखिल करने को कहा है। यह मामला पंचायत व्यवस्था और प्रशासनिक नियुक्तियों से जुड़ा हुआ है, जिस पर आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।

    • 03 Jun 2026 08:28 AM (IST)

      UP News Live Updates: Gorakhpur में ट्यूशन जा रहीं छात्राओं से छेड़खानी, एक आरोपी गिरफ्तार

      गोरखपुर के शाहपुर इलाके में मंगलवार शाम ट्यूशन पढ़ने जा रहीं कक्षा आठ की पांच छात्राओं से तीन युवकों ने कथित तौर पर छेड़खानी की। छात्राओं के विरोध करने पर आरोपियों ने डंडे और ईंट से हमला कर दिया। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद छात्राएं दहशत में हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    • 03 Jun 2026 08:25 AM (IST)

      UP News Live Updates: Noida में DU छात्र के RWPI और दिशा फाउंडेशन से जुड़े होने का दावा

      मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले योगेश मीणा के तार आरडब्ल्यूपीआई (रिवोल्यूशनरी वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया) और दिशा फाउंडेशन से जुड़े बताए जा रहे हैं। योगेश दिल्ली विश्वविद्यालय का छात्र है और वह डीयू छात्रसंघ के अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ चुका है। मामले की जांच के दौरान उसके विभिन्न संगठनों से संबंधों को लेकर जानकारी सामने आई है।

    • 03 Jun 2026 08:05 AM (IST)

      UP News Live Updates: Kaushambi में पत्नी की हत्या का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

      कौशाम्बी में पत्नी की हत्या के आरोप में फरार चल रहे शिवभोला को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह मुठभेड़ महेवाघाट क्षेत्र के शाहपुर मोड़ के पास हुई। आरोपी अपनी पत्नी की हत्या के बाद से फरार था। पुलिस के अनुसार शिवभोला वर्ष 2015 में भी एक हत्या के मामले में जेल जा चुका है और फिलहाल जमानत पर बाहर चल रहा था। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    • 03 Jun 2026 08:05 AM (IST)

      UP News Live Updates: Lucknow में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, तापमान में होगी बड़ी बढ़ोतरी

      पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में तापमान में अगले कुछ दिनों के दौरान 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। मौसम साफ रहने और तेज धूप निकलने के कारण गर्मी का असर बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश इलाकों में फिलहाल बारिश की संभावना कम है, जिससे लोगों को उमस और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ सकता है।

      पढ़ें पूरी खबर

      5 जून को क्या होगा ऐसा कि बदल जाएगा यूपी का मौसम? 35 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, मानसून को लेकर भी बड़ा संकेत

Location :  Lucknow/New Delhi

Published :  3 June 2026, 8:02 AM IST

Related News

Advertisement