छोटी सी टक्कर, बड़ा बवाल: मुजफ्फरनगर में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, 6 घायल; 16 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में उसे समय बड़ा संघर्ष हो गया जब एक गांव में बाइक की साइड लगने पर विवाद इतना बढ़ गया कि एक ही समुदाय के दो पक्षों में बवाल हो गया। जिसमें जहां दर्जनों लोग आपस में भिड़ गए तो वही जमकर पथराव भी हुआ ये विवाद एक नहीं बल्कि दो दिन तक चला।

Updated : 23 March 2026, 8:47 PM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक मामूली विवाद ने बड़ा संघर्ष का रूप ले लिया। एक गांव में बाइक की साइड लगने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दर्जनों लोग आपस में भिड़ गए और जमकर पथराव भी हुआ।

यह विवाद एक दिन नहीं बल्कि लगातार दो दिनों तक चलता रहा, जिसमें 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और दोनों पक्षों की ओर से कुल 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

इस पूरे घटनाक्रम के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल रहे हैं और मकानों की छतों से एक-दूसरे पर पत्थर फेंके जा रहे हैं।

यह है पूरा मामला 

दरअसल, रतनपुरी थाना क्षेत्र के रियावली गांव में रविवार को एक तेज रफ्तार बाइक की साइड लगने को लेकर विवाद शुरू हुआ। यह मामूली कहासुनी देखते ही देखते नौशाद और वकालत पक्ष के बीच भीषण संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों के दर्जनों लोग आमने-सामने आ गए, जिनमें बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल थीं। सभी एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करने लगे।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को किसी तरह शांत कराया। घायलों का मेडिकल कराया गया और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट ही रही थी कि अगले दिन फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद एक बार फिर जमकर मारपीट और पथराव हुआ। दोनों पक्षों ने अपने-अपने घरों की छतों से एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंके, जिसमें 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

16 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

घटना की सूचना पर आलाधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए 16 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Rajasthan Board Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार होगा खत्म, इस दिन आएगा RBSE 10वीं का रिजल्ट

घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चल रहे हैं और छतों से पथराव किया जा रहा है। घटना के बाद गांव की गलियों में बिखरे ईंट-पत्थर भी इस हिंसा की गवाही दे रहे हैं।

पुलिस का बयान

इस मामले में एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि रियावली गांव में दोनों पक्ष एक ही समुदाय के हैं और विवाद एक बेहद छोटी बात तेज बाइक चलाने और साइड लगने को लेकर शुरू हुआ था। पहले भी दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट हो चुकी थी। रविवार को घायलों का मेडिकल कराया गया था, लेकिन सोमवार को फिर से दोनों पक्षों में हिंसक झड़प शुरू हो गई।

ढाबे पर 2 रुपये को लेकर बखेड़ा… युवक, पिता और महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जानें क्या है पूरा मामला

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Location : 
  • Muzaffarnagar

Published : 
  • 23 March 2026, 8:47 PM IST

Advertisement