रायबरेली में राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह की अनोखी पहल, किया खास कार्यक्रम का आयोजन

रायबरेली में ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 9 July 2025, 7:46 PM IST
google-preferred
Raebareli: रायबरेली में 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और मातृ शक्ति के सम्मान को समर्पित था। इस अवसर पर,ल मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़ लगाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे अपनी मां के नाम पर एक पौधा अवश्य लगाएं। जिससे न केवल हरियाली बढ़ेगी बल्कि हमारी माताओं को भी सम्मान मिलेगा।

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम जनभागीदारी से ही सफल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर पौधे लगाए और उन्हें पोषित करने का संकल्प लिया। यह आयोजन रायबरेली में पर्यावरण जागरूकता और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Health Tips: चाय की दीवानगी बना सकती है बीमार, जानिए क्यों ज्यादा चाय-कॉफी पीना है खतरनाक

इससे पहले गत दिवस नोडल अधिकारी सुभाष चन्द्र शर्मा ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर जन-जन तक यह संदेश पहुंचाएं की मां के साथ एक पौधा अपने गुरु के नाम का भी लगाए। उन्होंने कहा कि पेड़ स्वास्थ्य लाभ के साथ प्रसन्नता भी देते हैं।

Mutual Fund: भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत के बीच नया निवेश विकल्प, जानिए निप्पॉन इंडिया एमएनसी फंड के बारे में

अतः खुशी के कार्य को पूरी तन्मयता से करें। उन्होंने बैठक में मियांवाकी पद्धति से पिछले वर्ष लगाए गए पौधों की भी जानकारी ली। कार्यक्रम में व्यापार मंडल व स्वैच्छिक संगठनों को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के बाद सबसे बड़ी जिम्मेदारी उनकी सुरक्षा की है इसके लिए समय-समय पर पौधारोपण स्थलों का निरीक्षण किया जाए। किसानों को कम से कम 10 पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जाए।

Crime in Gorakhpur: सामूहिक दुष्कर्म करने वाले गिरोह पर चला गैंगस्टर, तीन के खिलाफ गोरखपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई

Location : 

Published :