Kaushambi: सरकार के 9 साल पूरे होने पर दिनेश प्रताप सिंह का बयान, विकास कार्यों को लेकर जानिये क्या कुछ कहा?
प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने गुरुवार को मां शीतला देवी अतिथि गृह, सयारा में राज्य सरकार के विकास कार्यों का लेखा जोखा दिया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों को भी सम्मानित किया।