हिंदी
रायबरेली में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने दी श्रद्धांजलि (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Raebareli: भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर रायबरेली में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग दिनेश प्रताप सिंह ने नगर स्थित हार्थी पार्क चौराहे पर स्थापित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि डॉ.अंबेडकर ने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और समाज के वंचित एवं शोषित वर्गों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके विचार आज भी समाज को समानता, न्याय और बंधुत्व का संदेश देते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि हमें बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर एक समतामूलक और सशक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने सामाजिक समरसता और संविधान के प्रति सम्मान को आवश्यक बताया और राष्ट्र निर्माण में सभी नागरिकों की भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि डॉ अंबेडकर के आदर्श आज भी देश को दिशा प्रदान करते हैं और युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
Raebareli News: NTPC में श्रमिकों का हंगामा, पारिश्रमिक न मिलने पर जोरदार प्रदर्शन
जिलाधिकारी हरषिता माथुर के निर्देशन तथा जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्य शील सिंह के मार्गदर्शन में 980 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जहां डॉ अंबेडकर की प्रतिमा और अंबेडकर पार्क स्थापित हैं, वहां विशेष सफाई और चूना छिड़काव कराया गया।
Location : Raebareli
Published : 14 April 2026, 7:40 PM IST