हिंदी
एनटीपीसी में श्रमिकों ने किया प्रदर्शन
Raebareli News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एनटीपीसी ऊंचाहार प्लांट के गेट पर श्रमिकों का आज गुस्सा फूट पड़ा। पिछले चार महीनों से पारिश्रमिक न मिलने से नाराज श्रमिकों ने जमकर हंगामा किया और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों का आरोप है कि उन्हें लगातार काम कराया जा रहा है, लेकिन मेहनत की कमाई समय पर नहीं दी जा रही। इतना ही नहीं, उन्होंने ठेकेदार और प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जो भुगतान मिलता भी है, उसमें से आधा पैसा जबरन वापस ले लिया जाता है। श्रमिकों ने इसे सीधा-सीधा शोषण करार दिया है
श्रमिकों का कहना है कि उन्होंने कई बार अपनी समस्या अधिकारियों तक पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। मजबूर होकर अब उन्हें सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है।नमौके पर भारी संख्या में श्रमिकों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, श्रमिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनका बकाया पारिश्रमिक नहीं दिया गया और शोषण बंद नहीं हुआ, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन और संबंधित प्रबंधन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और पीड़ित श्रमिकों को कब तक न्याय मिल पाता है। आपको बता दें कि इससे पहले भी कर्मचारियों ने पारिश्रमिक को लेकर धरना व प्रदर्शन किया था। जिस पर एनटीपीसी में लेबरों से काम करवाने वाले ठेकेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठता है।
Location : Raebareli
Published : 26 March 2026, 2:04 PM IST
Topics : Latest News protest raebareli news uttar pradesh