हिंदी
बदायूं में एचपीसीएल प्लांट हत्याकांड मामला सुर्खियों में है। इस हत्याकांड के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बता दें कि डाइनामाइट न्यूज़ द्वारा इस खबर का लगातार फालोअप के बाद बड़ा असर देखने को मिल रहा है।
बदायूं में डायनामाइट न्यूज़ की खबर का असर
Badaun: एचपीसीएल प्लांट हत्याकांड में लगातार फॉलोअप के बाद डाइनामाइट न्यूज़ की खबर का बड़ा असर देखने को मिल रहा है। इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद प्रशासन ने आरोपी पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है।
गौरतलब है कि बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैंजनी में स्थित एचपीसीएल प्लांट में हुए दोहरे हत्याकांड ने इलाके में सनसनी फैला दी। वारदात के बाद स्थानीयों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई।
डाइनामाइट न्यूज ने लगातार इस खबर पर नजर रखी। उसके बाद प्रशासन हरकत में आया और प्रशासन ने अजय प्रताप सिंह के एनकाउंटर से लेकर आरोपी अजय प्रताप सिंह सहित परिवार कई सदस्यों की संपत्ति पर लगातार कार्यवाही की।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने का एंकाउंटर कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी अजय प्रताप सिंह की अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति पर भी कार्रवाई की। प्रशासन ने आरोपी की चल-अचल संपति को कुर्क किया।
इस हत्याकांड के बाद बदायूं प्रशासन में बड़ा फेरबदल हुआ। एसएसपी डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह का तबादला किया गया। प्रशासन ने इसमें कोताही बरतने के आरोप में इंस्पेक्टर मूसा जग और हल्का दरोगा दोनों को निलंबित किया। उसके बाद बड़ी कार्रवाई के चलते सीईओ दातागंज को भी दातागंज क्षेत्र से हटाया गया।
एचपीसीएल प्लांट हत्याकांड में आरोपियों पर ताबड़तोड़ एक्शन
मुख्यमंत्री के आदेश के अनुसार एसआईटी टीम का गठन हुआ उसके बाद एसआईटी जांच करने एचपीसीएल प्लांट पहुंची जहां उन्होंने हर पहलू पर जांच पड़ताल की जिसमें क्षेत्रीय विधायक का भी रोल देखने को मिला सीट लगातार हर पहलू पर जांच पड़ताल कर रही है और जांच करने के बाद आगे लगातार कार्रवाई कर रही है।
बदायूं एसपी डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह का ट्रांसफर होने के बाद बदायूं की नई एसएसपी सुश्री अंकित शर्मा को बनाया गया और उन्होंने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू पर जांच करने और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
UP Crime: बदायूं में महिला ने किया ये हाल, ससुराल वालों पर लगाया बड़ा आरोप
पड़ताल में दोहरी हत्याकांड के आरोपी अजय प्रताप सिंह के ताऊ की संपत्ति को भी बदायूं प्रशासन ने सील कर दिया है और उसे मामले की भी जांच पड़ताल की जा रही है। डाइनामाइट न्यूज इस खबर पर आगे भी नजर बनाए हुए है।