बदायूं में लाठी-डंडों से पीटा फिर फांसी पर लटकाया, घर के बंटवारे को लेकर था विवाद, जेठानी और ससुर ने…

बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र में पत्नी को घर में पीट-पीटकर फांसी पर लटकाने का मामला सामने आया। घटना के समय पति रोहित बाहर मजदूरी कर रहा था। जब वह घर लौटा, तो अपनी पत्नी को फांसी पर लटका देख दंग रह गया और तुरंत ससुराल वालों को सूचित किया। आशा की मौत के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और जांच शुरू कर दी।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 24 March 2026, 3:26 PM IST
google-preferred

Budaun: बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 24 साल की आशा, जिसकी शादी 2019 में रोहित से धूमधाम से हुई थी। उनको अपने ही घर में क्रूरता की हद तक पीटा गया और फिर फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। घटना के समय उसका पति मजदूरी करने गया हुआ था। इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया।

घर में विवाद का खौफनाक अंजाम

जानकारी के अनुसार, आशा के जेठ राहुल, शंकर, अर्जुन, हरपाल और जेठानी बबीता, सुनीता, मोरवती, उमलेश और ससुर राजाराम के बीच घर और घर के सामान को लेकर लगातार विवाद चल रहा था। छोटी-छोटी बहसें और झगड़े आम थे, लेकिन 22 मार्च को यह झगड़ा हाथापाई और हत्या में बदल गया। कथित रूप से चारों जेठ और चारों जेठानी तथा ससुर ने आशा को लाठी-डंडों से पीटा और फिर फांसी पर लटका दिया।

बदायूं के सिविल लाइंस क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला, बाइक सवार युवक पर कुल्हाड़ी-रॉड से वार

पति की वापसी और ससुराल वालों की भूमिका

घटना के समय पति रोहित बाहर मजदूरी कर रहा था। जब वह घर लौटा, तो अपनी पत्नी को फांसी पर लटका देख दंग रह गया और तुरंत ससुराल वालों को सूचित किया। मौके पर जब ससुराल वाले पहुंचे। सभी आरोपी वहां से गायब थे। स्थिति को गंभीर देख रोहित ने पुलिस को तुरंत सूचना दी।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

पुलिस मौके पर पहुंची और आशा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपी परिवारजनों की तलाश कर रही है।

बदायूं में धोखा, गुस्सा और प्यार का ड्रामा, प्रेमिका ने थाने में मचाया हंगामा और फिर… जानें क्या है पूरा मामला

उघैती थाना के इंस्पेक्टर ने कहा कि घर पर हुई इस घटना की सूचना हमें रोहित ने दी। मौके पर जाकर हमने मृतका आशा के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस वारदात में आशा के जेठ, जेठानी और ससुर शामिल हैं। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं। हम उनका पता लगाने के लिए पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए हम पूरी छानबीन कर रहे हैं।

Location : 
  • Bunada

Published : 
  • 24 March 2026, 3:26 PM IST

Advertisement