बदायूं के सिविल लाइंस क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला, बाइक सवार युवक पर कुल्हाड़ी-रॉड से वार

सिविल लाइंस क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब दो बजे उस समय सनसनी फैल गई जब घात लगाए बैठे आधा दर्जन हमलावरों ने एक बाइक सवार युवक पर कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने लहूलुहान हालत में…पढ़ें पूरी खबर

Updated : 23 March 2026, 5:49 PM IST
google-preferred

Budaun: बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब दो बजे उस समय सनसनी फैल गई जब घात लगाए बैठे आधा दर्जन हमलावरों ने एक बाइक सवार युवक पर कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

क्या है पूरी खबर?

मिली शिकायत के अनुसार ककराला कस्बा, थाना अलापुर निवासी फैज़ान पुत्र कामिल खान ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है। फैज़ान ने बताया कि उसका 26 वर्षीय भाई हस्सान अपने साथी मुंसिफ पुत्र अनवार (निवासी वार्ड-18) के साथ किसी जरूरी काम से बदायूं आया था। जैसे ही दोनों थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे लाइक अली, नूर मियां व अकरम—तीनों पुत्र रौनक अली, निवासी ग्राम आसपुर (थाना अलापुर)—ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ कार को सड़क पर आड़ा लगाकर उनकी बाइक रोक ली।

जो बचाने आया, वह भी मारा जाएगा 

प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से तहरीर में कहा गया है कि हमलावरों ने बाइक रुकते ही हस्सान पर कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। हमले के दौरान आरोपित खुलेआम धमकी दे रहे थे—“जो भी बचाने आएगा, मारा जाएगा।” इस एलानिया धमकी के बाद मौके पर मौजूद राहगीर दहशत में आ गए और कोई भी बीच-बचाव का साहस नहीं जुटा सका। कुछ ही मिनटों में हस्सान के सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं और वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा।

चुनाव से पहले ‘धुरंधर 2’ पर बवाल: इस राज्य ने उठाई फिल्म बैन करने की मांग, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

पुलिस पहुंची, घायल अस्पताल में भर्ती...

हमलावर हस्सान को मृत समझ कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही डायल-112 की पीआरवी टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों के अनुसार हस्सान के सिर में गहरी चोटें हैं और उसका उपचार जारी है।

महराजगंज में संपूर्ण समाधान दिवस पर आधा दर्जन अधिकारी गायब, डीएम सख्त; कार्रवाई की लटकी तलवार

पुलिस का बयान, जांच शुरू....

थाना सिविल लाइंस पुलिस ने फैज़ान की तहरीर पर लाइक अली, नूर मियां, अकरम तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान पुख्ता हो सके और घटना का क्रम स्पष्ट किया जा सके।

Location : 
  • Budaun

Published : 
  • 23 March 2026, 5:49 PM IST

Advertisement