चुनाव से पहले ‘धुरंधर 2’ पर बवाल: इस राज्य ने उठाई फिल्म बैन करने की मांग, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

तमिलनाडु चुनाव 2026 से पहले रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ विवादों में घिर गई है। फिल्म पर चुनाव तक बैन लगाने की मांग को लेकर मद्रास हाई कोर्ट में मामला पहुंचा है। याचिकाकर्ता का कहना है कि फिल्म का कंटेंट मतदाताओं को प्रभावित कर सकता है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 23 March 2026, 4:48 PM IST
google-preferred

Chennai: तमिलनाडु में अप्रैल 2026 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर है। इसी बीच बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ विवादों में घिर गई है। फिल्म को लेकर अब मामला मद्रास हाई कोर्ट तक पहुंच चुका है, जहां इसकी रिलीज पर रोक लगाने की मांग उठाई गई है।

हाई कोर्ट में क्या हुआ?

मद्रास हाई कोर्ट की पीठ, जिसमें मुख्य न्यायाधीश सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी और न्यायमूर्ति जी. अरुल मुरुगन शामिल हैं, के सामने एक वकील ने इस मुद्दे को मौखिक रूप से प्रस्तुत किया। याचिकाकर्ता ने दलील दी कि फिल्म का कंटेंट संवेदनशील राजनीतिक और वास्तविक घटनाओं से जुड़ा है, जो चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित कर सकता है।

हालांकि अदालत ने साफ कहा कि केवल मौखिक अपील के आधार पर कोई आदेश पारित नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को औपचारिक याचिका दायर करने का निर्देश दिया है, जिसके बाद ही इस पर सुनवाई होगी।

Dhurandhar 4th Day Collection: क्या धुरंधर 2 बन जाएगी भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर? जानें चौथे दिन का हाल

फिल्म की कहानी क्यों बनी विवाद की वजह?

‘धुरंधर 2’ की कहानी एक ऐसे किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपराध की दुनिया में उभरकर कराची के लयारी इलाके का बड़ा नाम बन जाता है। फिल्म में 26/11 हमले, कंधार विमान अपहरण और संसद हमले जैसी वास्तविक घटनाओं के संदर्भ शामिल हैं। याचिकाकर्ता का कहना है कि ऐसे विषय चुनाव के दौरान जनता की सोच को प्रभावित कर सकते हैं, खासकर जब आदर्श आचार संहिता लागू हो।

14 जून को आएगी ‘धुरंधर 3’? वायरल पोस्ट ने मचाया तहलका, जानिये क्या है सच

दूसरी फिल्म भी फंसी जांच में

सिर्फ ‘धुरंधर 2’ ही नहीं, बल्कि तमिल सुपरस्टार विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ भी विवादों में है। सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को सीधे भारत निर्वाचन आयोग के पास समीक्षा के लिए भेज दिया है। यह एक असामान्य कदम है और माना जा रहा है कि विजय के सक्रिय राजनीति में होने के कारण यह निर्णय लिया गया है।

फिल्म की स्टारकास्ट और रिलीज डेट

फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। इसके अलावा सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, गौरव गेरा और राकेश बेदी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह फिल्म 2025 की ब्लॉकबस्टर धुरंधर का सीक्वल है और 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Location : 
  • Chennai

Published : 
  • 23 March 2026, 4:48 PM IST

Advertisement