Hamirpur: पार्क को हरा-भरा करने आए थे 200 पेड़, तीन महीने बाद जमीन पर पड़ा मिला ऐसा हाल; उठे बड़े सवाल
हमीरपुर के सिटी फॉरेस्ट पार्क में सुंदरीकरण के लिए करीब तीन महीने पहले लाए गए 200 पेड़ों में से कई सूख गए। आरोप है कि समय पर रोपण, पानी और देखरेख नहीं होने से पेड़ बर्बाद हुए। एक पेड़ की अनुमानित कीमत 1200 रुपये बताई जा रही है, जिससे सरकारी धन पर सवाल उठे हैं।