प्रतापगढ़ में बस से उतरते महिला का हुआ ये हाल, मचा हड़कंप

प्रतापगढ़ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है प्रतापगढ़ से पति के साथ लौटी महिला की अचानक हुआ ये हाल। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज पर

Updated : 9 June 2025, 6:17 PM IST
google-preferred

प्रतापगढ़:  उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां  शनिवार से पुरवा हवा चलने से रात का तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। रविवार को चटख धूप के बीच दोपहर में प्रतापगढ़ से पति के साथ लौटी महिला की भंगवा चुगी पर बस से उतरते ही सांस थम गईं। गर्मी लगने पर साथ मौजूद पति उसे देर तक हवा करता रहा। मेडिकल कॉलेज ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक,  चटख धूप के बीच दोपहर में प्रतापगढ़ से पति के साथ लौटी महिला की भंगवा चुगी पर बस से उतरते ही सांस थम गईं

जानकारी के मुताबिक, जिले में पछुआ हवा चलने से रात का मौसम गर्म होने के साथ छिटपुट बादलों की मौजूदगी के बावजूद दिन में धूप चटख हो रही थी। इस दौरान कई दिन बूंदाबांदी भी हुई। शनिवार रात बादलों की मौजूदगी के बीच पछुआ हवा भी अचानक ठप हो गई।कुछ देर बाद पुरवा हवा चली तो साथ ही अचानक उमस भी बढ़ गई। रात में पंखे और कूलर की हवा के बावजूद लोग पसीने से तरबतर रहे। इसके चलते रात का तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 28.5 हो गया। जबकि शुक्रवार रात तापमान 25.8 डिग्री था।

भंगवा चुंगी पुलिस चौकी के पास बस से उतरते ही..

जानकारी के मुताबिक, रविवार को सुबह से ही आसमान साफ होने के कारण नौ बजते ही धूप लोगों को परेशान करने लगी। दोपहर बाद धूप सहन करना मुश्किल हो गया। तापमान शनिवार की तरह 41.5 डिग्री सेल्सियस पर बरकरार रहा लेकिन पुरवा हवा के कारण उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। शहर के देवकली निवासी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव रविवार को अपनी 52 वर्षीय पत्नी बबली श्रीवास्तव को दवा के लिए प्रयागराज ले गए थे। दोपहर में वह बस से वापस आ रहे थे। शहर के भंगवा चुंगी पुलिस चौकी के पास बस से उतरते ही बबली को चक्कर आया तो वह अचेत होकर गिर गई।

कुछ लोगों के सहयोग से ज्ञानप्रकाश उसे छांव में ले गए और हवा करने लगे। तुरंत उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया लेकिन उसकी सांस थम चुकी थीं। भंगवा चुंगी चौकी इंचार्ज अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि बबली कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहा, वे शव लेकर चले गए।

 

Location : 
  • Pratapgarh

Published : 
  • 9 June 2025, 6:17 PM IST