फ्री स्मार्टफोन, डेटा रिचार्ज और स्वास्थ्य बीमा की गुहार: सुल्तानपुर में बैंक सखियों ने डीएम को सौंपा मांग-पत्र

सुल्तानपुर में ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय सेवाएं दे रहीं बैंक सखियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को चार सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा है। मानदेय बढ़ाकर 25 से 30 हजार रुपये करने, स्थायीकरण और मुफ्त मोबाइल-डेटा जैसी सुविधाओं की मांग को लेकर बैंक सखियों ने अपनी आवाज बुलंद की है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 28 September 2026, 2:49 PM IST
google-preferred

Sultanpur: जिले की बैंक सखियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित चार सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा है। पत्र में बैंक सखियों ने कहा है कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की वित्तीय समावेशन योजना को धरातल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, लेकिन वर्तमान में मिलने वाला मानदेय महंगाई के दौर में बेहद कम है।

25 से 30 हजार मासिक मानदेय की मांग

बैंक सखियों ने मांग की है कि उनका मासिक मानदेय बढ़ाकर 25,000 से 30,000 के बीच किया जाए ताकि वे सम्मानजनक तरीके से परिवार का भरण-पोषण कर सकें।

यह भी पढ़ें - Sultanpur News: राम कली बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को पढ़ाया गया POCSO एक्ट का पाठ, सुरक्षित-असुरक्षित स्पर्श की दी जानकारी

स्थायीकरण और सुविधाओं की भी मांग

मांग-पत्र में बैंक सखियों ने अपनी सेवा को स्थायी किए जाने की मांग की है। साथ ही कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए उन्हें निःशुल्क स्मार्टफोन तथा प्रतिमाह मुफ्त डेटा/कॉलिंग रिचार्ज की सुविधा दी जाए।

यह भी पढ़ें - Sultanpur Traffic News: सड़क पर निकलते ही लोग कर रहे सबसे बड़ी लापरवाही, 68 हजार से ज्यादा चालान

इसके अलावा प्रत्येक बैंक सखी का निःशुल्क जीवन एवं स्वास्थ्य बीमा कराने तथा बैंक शाखाओं के भीतर बैठने के लिए उचित स्थान, शौचालय और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है। बैंक सखियों का कहना है कि वे पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन कर रही हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की अपील की है।

Location :  Sultanpur

Published :  28 September 2026, 2:49 PM IST

Related News

Advertisement