हिंदी
सोनभद्र के चोपन क्षेत्र में ट्रक और कार की भीषण टक्कर में चालक की मौत, पत्नी और मासूम बेटा घायल। रॉन्ग साइड से आए ट्रक ने मारी टक्कर, पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल भेजा।
सोनभद्र में दर्दनाक सड़क हादसा (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Sonbhadra: सोनभद्र जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर चोपन थाना क्षेत्र के चोरपनिया गांव के पास ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब प्रयागराज से अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) की ओर जा रही कार को रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए।
हादसे में कार चला रहे 38 वर्षीय किशोर कुमार, पुत्र संत नारायण चौधरी, निवासी सीमोड, रांची (झारखंड) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की भयावहता देखकर मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।
सोनभद्र में दर्दनाक सड़क हादसा, रॉन्ग साइड से आए ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर। चालक की मौके पर मौत, पत्नी और मासूम बेटा घायल। पुलिस जांच में जुटी।#Sonbhadra #RoadAccident #TruckCollision #UPNews pic.twitter.com/vEKJayjds8
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 29, 2026
कार में सवार मृतक की पत्नी नितू देवी और लगभग 3 वर्षीय पुत्र वैदिक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
Sonbhadra: अब चमकेगा सोनभद्र, लोगों को दी गई ये बड़ी जिम्मेदारी; जानिये पूरा अपडेट
सूचना मिलते ही डायल 112 और चोपन पुलिस मौके पर पहुंची। कार इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी कि उसमें फंसे लोगों को निकालना मुश्किल हो गया। इसके बाद मशीनी उपकरण की मदद से कार को काटकर घायलों को बाहर निकाला गया।
घायल नितू देवी और उनके बेटे को तत्काल एंबुलेंस से चोपन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में छानबीन की जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई भी की जा रही है।
Sonbhadra Crime: सोनभद्र में दर्दनाक घटना, युवक ने उठाया खौफनाक कदम; परिवार में मचा कोहराम
बताया जा रहा है कि यह परिवार प्रयागराज से अंबिकापुर की ओर जा रहा था। रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना ने न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया है।