Sonbhadra Politics: देश में ऊर्जा संकट को लेकर सपा का प्रदर्शन, दिया ये बड़ा बयान

सोनभद्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गैस और तेल संकट को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए डोनाल्ड ट्रम्प का फोटो जलाकर विरोध जताया। सपा ने ऊर्जा संकट के लिए ट्रम्प की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 15 March 2026, 2:45 PM IST
google-preferred

Sonbhadra: जनपद सोनभद्र में गैस, तेल और अन्य ऊर्जा संकट को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव विवेक सिंह पटेल के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित भाजपा कार्यालय मोड़ पर एकत्र होकर नारेबाजी की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का फोटो जलाकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने वैश्विक युद्ध और ऊर्जा संकट के लिए ट्रम्प की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।

सपा कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और हाथों में पोस्टर व बैनर लेकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे संघर्षों और नीतियों के कारण ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है, जिसका असर भारत समेत कई देशों पर पड़ रहा है। इसी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने ट्रम्प के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका फोटो जलाया।

विवेक सिंह पटेल ने ट्रम्प की नीतियों को बताया जिम्मेदार

समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव विवेक सिंह पटेल ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की नीतियों के कारण वैश्विक स्तर पर तनाव और अस्थिरता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि ट्रम्प की तानाशाही भारत पर नहीं चलनी चाहिए और भारत को अपनी स्वतंत्र विदेश नीति के अनुसार ही फैसले लेने चाहिए।

शादी की पिच पर कुलदीप यादव की नई पारी, बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ लिए सात फेरे; जानें कौन-कौन हुआ शामिल

उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से गुटनिरपेक्ष नीति का समर्थक रहा है और किसी भी वैश्विक संघर्ष का खामियाजा भारतीय जनता को नहीं भुगतना चाहिए। उन्होंने मांग की कि दुनिया के सभी देशों को शांति और सहयोग के रास्ते पर चलना चाहिए।

गैस और तेल की किल्लत से लोग परेशान

विवेक सिंह पटेल ने कहा कि वर्तमान समय में गैस और तेल जैसी आवश्यक ऊर्जा संसाधनों की कमी की स्थिति बनती जा रही है। कई स्थानों पर गैस सिलेंडर को लेकर मारामारी की स्थिति पैदा हो गई है। एलपीजी से चलने वाले वाहनों पर भी इसका असर पड़ रहा है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका की नीतियों और वैश्विक संकट के कारण होटल, रेस्तरां और आम उपभोक्ताओं तक को गैस संकट झेलना पड़ रहा है। कई धार्मिक और सामाजिक रसोइयों पर भी इसका प्रभाव पड़ा है।

धार्मिक रसोइयों पर भी असर

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि वैश्विक संकट का असर अयोध्या की राम रसोई और काशी की मां अन्नपूर्णा रसोई जैसी सेवाओं पर भी पड़ रहा है। गैस की किल्लत के कारण इन रसोइयों के संचालन में भी दिक्कतें सामने आ रही हैं।

गैस संकट ने बदली रसोई की तस्वीर, इलेक्ट्रिक कुकिंग डिवाइस की मांग में अचानक उछाल; चंद मिनटों में बनेगा खाना

प्रदर्शन के अंत में सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की कि ऊर्जा संकट से निपटने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति स्थापित करने के लिए प्रयास किए जाएं, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

Location : 
  • Sonbhadra

Published : 
  • 15 March 2026, 2:45 PM IST

Advertisement