सोनभद्र में कफ सिरप तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई, भोला प्रसाद की 28.5 करोड़ की संपत्ति कुर्क, जानिये नया अपडेट

सोनभद्र पुलिस ने कोडीन सिरप तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई की। मुख्य आरोपी भोला प्रसाद की करोड़ों की संपत्ति कुर्क की गई। जानें कैसे एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ और पुलिस ने अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की।

Updated : 23 January 2026, 4:05 PM IST
google-preferred

Sonbhadra: चर्चित कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी मामले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अभिषेक वर्मा के निर्देश पर मादक पदार्थ तस्करी के अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने मुख्य अभियुक्त भोला प्रसाद की लगभग ₹28.50 करोड़ की चल और अचल संपत्ति कुर्क की है। यह कार्रवाई माननीय न्यायालय के आदेश पर की गई।

मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी

भोला प्रसाद, निवासी कायस्थ टोला, प्रह्लाद घाट, थाना आदमपुर, कमिश्नरेट वाराणसी, पुत्र स्व. रामदयाल को विदेश भागने के प्रयास के दौरान कोलकाता के दमदम एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। वर्तमान में वह जिला कारागार सोनभद्र में न्यायिक अभिरक्षा में हैं। मामला थाना रॉबर्ट्सगंज में मु.अ.सं.–1191/2025 के तहत दर्ज है, जिसमें एनडीपीएस एक्ट की धाराएं भी शामिल हैं।

Codeine Syrup Racket Exposed: जहरीली कफ सिरप माफियाओं पर एक्शन कब? जानिये बनारस की जनता क्यों है परेशान

तस्करी के संगठित नेटवर्क का खुलासा

SIT की गहन विवेचना में पता चला कि भोला प्रसाद ने कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी के लिए एक संगठित सिंडिकेट चलाया था। इस अवैध गतिविधि से उसने लगभग ₹28 करोड़ 50 लाख की संपत्ति अर्जित की। इसके बाद, कानून के अनुसार धारा 107 बीएनएसएस के अंतर्गत संपत्तियों की कुर्की के लिए न्यायालय में रिपोर्ट पेश की गई।

Sonbhadra News

पूरे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा

न्यायालय ने दी कुर्की की मंजूरी

पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर माननीय न्यायालय ने 22 जनवरी 2026 को भोला प्रसाद की अपराध से अर्जित संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश पारित किया। इसके अनुसार, कुर्क की गई संपत्तियों में बैंक खाते, लग्जरी वाहन और तीन आवासीय भवन शामिल हैं।

कुर्क की गई संपत्तियाँ

बैंक खाते-

इंडियन बैंक, शम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय शाखा, वाराणसी

खाता संख्या 7622620712: ₹53,93,276/- (फिक्स्ड डिपॉजिट)

खाता संख्या 8069294902: ₹60,00,000/- (फिक्स्ड डिपॉजिट)

खाता संख्या 7610416827: ₹1,44,226.94/- (डेबिट फ्रीज)

खाता संख्या 7724136676: ₹5,45,380.05/- (डेबिट फ्रीज)

चल संपत्ति-

मर्सिडीज़-बेंज GLS-450D 4MATIC (UP-32-PV-1111)

क्रय मूल्य: ₹1,37,25,000/-

वर्तमान अनुमानित मूल्य: ₹1,22,15,000/-

Sonbhadra News

करोड़ों की संपत्ति कुर्क

अचल संपत्ति-

मकान संख्या C-27/142-C-1, मऊजा जगतगंज, चेतगंज

स्वामिनी: शारदा जायसवाल (पत्नी भोला प्रसाद)

क्रय मूल्य: ₹1,98,00,000/-

रजिस्ट्री दिनांक: 16.02.2023

मकान संख्या C-19/15-M-3-A-6, हबीबपुरा लल्लापुरा खुर्द वार्ड

स्वामिनी: शारदा जायसवाल

क्रय मूल्य: ₹1,05,00,000/-

रजिस्ट्री दिनांक: 14.02.2023

मकान/भवन संख्या B-38/2-63-65-N, तुलसीपुर वार्ड, भेलूपुर

स्वामिनी: शारदा जायसवाल, प्रोपराइटर: Shaili Traders

क्रय/अनुमानित मूल्य: ₹23,00,00,000/-

रजिस्ट्री दिनांक: 05.07.2025

कुर्की की कार्यवाही

23 जनवरी 2026 को जिलाधिकारी वाराणसी के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी (न्यायिक) पिंडरा की उपस्थिति में क्षेत्राधिकारी नगर, सोनभद्र रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में SIT सोनभद्र एवं सोनभद्र पुलिस ने जनपद वाराणसी में कुर्की की कार्यवाही पूरी की।

Fake Cough Syrup: पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी पर क्यों हुआ मुकदमा दर्ज? जानिये नकली कफ सिरप से जुड़ा ये मामला

पुलिस की प्रतिक्रिया

सोनभद्र पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई संगठित मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में इस प्रकार के अपराधों के खिलाफ कठोरतम विधिक कार्यवाही जारी रहेगी।

Location : 
  • Sonbhadra

Published : 
  • 23 January 2026, 4:05 PM IST

Advertisement
Advertisement