UAE में छिपा था कथित ड्रग किंगपिन, NCB ने भारत लाकर दबोचा… अमित शाह बोले- ‘कहीं छिपोगे, बचोगे नहीं’
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने UAE से कथित ड्रग किंगपिन वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत वापस लाया है। उस पर अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का मास्टरमाइंड होने का आरोप है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस कार्रवाई को मोदी सरकार की ड्रग्स के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति की बड़ी उपलब्धि बताया। सरकार ने 2026 से 2029 तक के लिए तीन साल की राष्ट्रीय ड्रग-विरोधी रणनीति भी तैयार की है।