हिंदी
सोनभद्र से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां बभनी थाना क्षेत्र के खोतोमहुआ गांव में शुक्रवार रात एक महिला ने महुआ के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
फांसी लगाकर आत्महत्या (फोटो सोर्स गूगल)
Sonbhadra: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बभनी थाना क्षेत्र के खोतोमहुआ गांव में शुक्रवार देर रात एक महिला ने महुआ के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, मृतका की पहचान खोतोमहुआ निवासी 34 वर्षीय फूलेसरी देवी पत्नी रामप्रसाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए थे। इसी दौरान फूलेसरी देवी घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित महुआ के पेड़ के पास पहुंचीं और साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। इस घटना से इलाके में कोहराम मच गया है।
शनिवार सुबह जब ग्रामीण बाहर निकले तो पेड़ से महिला का शव लटकता देख हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंचे। मां का शव देखकर बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जिन्हें ग्रामीणों ने किसी तरह शांत कराया। घटना की सूचना पति रामप्रसाद ने बभनी पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक, मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि इस तरह की खबर सामने आती रहती है जो काफी चिंता का विषय है, आज के समय में इस तरह की खबरे कहीं न कहीं से आती रहती है, जो बेहद चिंता का विषय है।