Sonbhadra News: बुजुर्ग ने वृद्धाश्रम में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी स्थित एक वृद्धाश्रम में 65 वर्षीय राम जियावन ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।