हिंदी
बुजुर्ग ने वृद्धाश्रम में फांसी लगाकर की आत्महत्या
Sonbhadra: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी स्थित एक वृद्धाश्रम में 65 वर्षीय राम जियावन ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वृद्धाश्रम के केयरटेकर ने पुलिस को सूचना दी कि राम जियावन का शव बाथरूम में फांसी के फंदे से लटका मिला है।
बताया गया है कि राम जियावन अपनी पत्नी के साथ कई वर्षों से लोढ़ी स्थित इस वृद्धाश्रम में रह रहे थे। उनकी सरहज भी यहीं पर रहती थीं। घटना की सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि उन्हें सुबह 9:07 बजे संचालक द्वारा घटना की जानकारी दी गई। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया और सीओ व डीएम से भी बात की।
वृद्धाश्रम में रह रहे अन्य बुजुर्गों ने बताया कि राम जियावन मानसिक रूप से परेशान रहते थे। पारिवारिक तनाव को इसका कारण बताया जा रहा है, हालांकि उनकी पत्नी ने कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है।वृद्धाश्रम में रह रही एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि उन्होंने सुबह 4 बजे पानी लेने के दौरान बाथरूम में शव देखा।
शव सफेद धोती में लिपटा हुआ था, जिससे वह डर गईं। धीरे-धीरे अन्य लोगों को भी घटना की जानकारी हुई। मृतक सभी से प्रेम से बात करते थे।
Location : Sonbhadra
Published : 25 December 2025, 4:25 PM IST
Topics : sonbhadra news Sonbhadra Suicide up crime UP News