संसद में हंगामा: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने इस मुद्दे पर भाजपा को जमकर लताड़ा, बीच में बोले स्पीकर तो उनसे भी हो गई बहस

संसद में समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेंद्र यादव ने रुपये की गिरती कीमत को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनकी बहस भी देखने को मिली। विपक्ष ने इसे गंभीर आर्थिक मुद्दा बताते हुए सरकार से स्पष्ट जवाब की मांग की।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 30 March 2026, 2:50 PM IST
google-preferred

New Delhi: देश की संसद में उस वक्त माहौल गर्म हो गया, जब आजमगढ़ के सांसद और समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता धर्मेंद्र यादव ने डॉलर के मुकाबले लगातार गिरते रुपये का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने सरकार की आर्थिक नीतियों पर सीधा हमला बोलते हुए कई तीखे सवाल किए। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा टोके जाने पर दोनों के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली, जिससे सदन का माहौल और भी गरमा गया।

“रुपया गिरा तो क्या साख भी गिरी?”

सदन में बोलते हुए धर्मेंद्र यादव ने कहा कि वह वित्त राज्य मंत्री का जवाब ध्यान से सुन रहे थे, लेकिन जो बातें सामने आ रही हैं, वह देश की चिंता बढ़ाने वाली हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने बयान का हवाला देते हुए कहा कि जब रुपये की कीमत गिरती है तो देश की साख भी प्रभावित होती है। इसी को आधार बनाते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि अगर आज रुपया डॉलर के मुकाबले लगातार गिर रहा है, तो क्या देश की साख भी गिर रही है?

सरकार की नीतियों पर तीखा हमला

धर्मेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय सरकार कुछ और वादे करती है और नीतियां बनाते समय कुछ और करती है। उन्होंने कहा कि एक समय रुपये की कीमत करीब 60 प्रति डॉलर थी, जो अब बढ़कर 94 के करीब पहुंच गई है। यह गिरावट सिर्फ आंकड़ा नहीं बल्कि आर्थिक स्थिति का संकेत है।

CJI सूर्यकांत का लेह में बड़ा बयान, क्या सच में सैनिकों को फ्री में मिलेगी कानूनी सहायता? पढ़ें खास खबर

सरकार के जवाब पर भी उठाए सवाल

वित्त राज्य मंत्री द्वारा दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और फिलीपींस की मुद्राओं का उदाहरण देने पर भी उन्होंने सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सरकार बार-बार तुलना ऐसे देशों से करती है, लेकिन असली सवाल यह है कि भारत की तुलना डॉलर, पाउंड और यूरो जैसी मजबूत मुद्राओं से कब होगी। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि देश की अर्थव्यवस्था को लेकर भ्रामक तस्वीर पेश की जा रही है।

कल्याण सिंह के पोते बनेंगे उत्तर प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री! अब योगी आदित्यनाथ का क्या होगा?

सदन में दिखा टकराव का माहौल

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान सदन में कई बार शोर-शराबा और टकराव की स्थिति बनी रही। स्पीकर द्वारा हस्तक्षेप किए जाने पर भी धर्मेंद्र यादव अपनी बात पर अड़े रहे, जिससे बहस और तीखी हो गई। विपक्ष ने इसे गंभीर आर्थिक मुद्दा बताते हुए सरकार से स्पष्ट जवाब की मांग की।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 30 March 2026, 2:50 PM IST

Advertisement