हिंदी
महराजगंज के श्री माता दुर्गा मंदिर में राम नवमी के अवसर पर भव्य आयोजन के साथ विधि-विधान से भगवान श्री राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में सुंदर-सुंदर झाकियों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने विधि-विधान के साथ मंदिर में की पूजा अर्चना (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Maharajganj: जनपद में राम नवमी के अवसर पर श्रद्धा और उल्लास का माहौल देखने को मिला। नगर के स्थानीय श्रीमाता दुर्गा मंदिर परिसर में इस पावन पर्व पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
इस मौके पर पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने विधि-विधान के साथ मंदिर में पूजा अर्चना की।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अयोध्या के राजा दशरथ के पुत्र भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। इसी उपलक्ष्य में शुक्रवार को मंदिर परिसर में विशेष आयोजन किया गया।
इस दौरान मंदिर के पुजारी अवधेश पांडे, कृष्णमुरारी तिवारी और अन्य विद्वानों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव संपन्न कराया। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और भगवान श्री राम की सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गईं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं।
Maharajganj: जनपद में राम नवमी के अवसर पर श्रद्धा और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
श्री माता दुर्गा मंदिर परिसर में इस पावन पर्व पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने किया कार्यक्रम का नेतृत्व#MaharajganjNews @SushilTibrewal1 #Ramnavmi… pic.twitter.com/cvMbXjeyhc— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 27, 2026
प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज और आतिशबाजी से माहौल भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तगणों ने जय श्री राम के उद्घोष के साथ उत्सव में हिस्सा लिया। इस अवसर पर नगर के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे और सभी ने मिलकर श्रद्धा और भक्ति के साथ प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव को यादगार बनाया।
बता दें कि आज चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन है। चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। उन्हें समस्त 'सिद्धियों' (अलौकिक शक्तियों) और सफलताओं को प्रदान करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है। उनका स्वरूप अत्यंत शांत और दिव्य है। ऐसा माना जाता है कि उचित विधि-विधान और गहरी श्रद्धा के साथ देवी सिद्धिदात्री की पूजा करने से भक्तों को भौतिक सुख-सुविधाएं, धन-संपत्ति और मोक्ष की प्राप्ति होती है।