महराजगंज: रामनवमी पर दुर्गा मंदिर में भव्य आयोजन; पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने की पूजा-अर्चना, उमड़ी भारी भीड़
महराजगंज के श्री माता दुर्गा मंदिर में राम नवमी के अवसर पर भव्य आयोजन के साथ विधि-विधान से भगवान श्री राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में सुंदर-सुंदर झाकियों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।