हिंदी
रायबरेली के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
थाना क्षेत्रों में हुई ताबड़तोड़ मारपीट
रायबरेली: थाना बछरावां क्षेत्र के अंतर्गत रामपाल खेड़ा मजरे इशिया गांव में सोमवार की देर रात दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। शराब इस विवाद का कारण बनी। इस मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, प्रथम पक्ष से घायल नीरज कुमार पुत्र राम बहादुर उम्र 35 वर्ष, रोहित कुमार पुत्र दुर्गेश कुमार, मोहित पुत्र दुर्गेश उम्र 15 वर्ष, मुहाना पत्नी रामबहादुर उम्र 60 वर्ष के लोगहैं। दूसरे पक्ष से सर्वेश पुत्र जंग बहादुर उम्र 22 वर्ष, कृष्ण पुत्र सर्वेश, शुक्ला पुत्र जंग बहादुर उम्र 35 वर्ष, सूरज उम्र 25 वर्ष और चंदा पत्नी सर्वेश शामिल हैं। प्रथम पक्ष के लोगों ने उनसे ट्रैक्टर से अपने खेत जोतने के लिए कहा। जिस पर प्रथम पक्ष के द्वारा खेत जोतने से मना कर दिया गया और कहा गया कि तुम्हारी जमीन विवादित है।
इसलिए खेत नहीं जोत पाएंगे। परंतु प्रथम पक्ष के ही परिवारीजन वीरेंद्र पुत्र राम बहादुर उम्र 35 वर्ष ट्रैक्टर लेकर द्वितीय पक्ष का खेत जोतने के लिए चला गया। जहां पर द्वितीय पक्ष के लोगों ने उसे शराब पिलाई, जिसके बाद उससे अपने खेत जोतने के बाद उसे उसके पारिवारिक जनों के खिलाफ भड़काया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया और प्रथम पक्ष के ही सदस्य वीरेंद्र पुत्र राम बहादुर ने द्वितीय पक्ष के लोगों के साथ मिलकर अपने पारिवारिक जनों के ऊपर हमला कर दिया।
जिसमें प्रथम पक्ष के सभी सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं द्वितीय पक्ष से कृष्ण एवं सर्वेश घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। इस बाबत थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है, जांच पड़ताल कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
वहीं सोमवार को डलमऊ थाना क्षेत्र के भगवानपुर छतंबा गांव में आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने एक महिला और उसके बच्चों को पीट दिया। पीड़िता अंजू सोनकर ने एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है।
घटना उस समय हुई जब अंजू का बेटा बाग में आम तोड़ने गया था। बच्चन दीक्षित के आम के पेड़ों की रखवाली करते हैं। इसी दौरान पप्पू शुक्ला, धोनी शुक्ला और कान्हा वहां आम तोड़ने लगे। पीड़िता के बेटों ने जब उन्हें मना किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया।