हिंदी
गुमशुदा बच्ची और उसके परिवारजन
Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में गुरुवार को एक राहत भरी खबर सामने आई, जहां पुलिस की तत्परता ने एक परिवार को बड़ी परेशानी से बचा लिया। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर इलाके से एक 4 वर्षीय बच्ची के गुमशुदा होने की सूचना मिली, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने में सूचना दी गई। बच्ची के अचानक लापता होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और आसपास के लोग भी उसकी तलाश में जुट गए। हर गुजरते मिनट के साथ चिंता बढ़ती जा रही थी।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में राजघाट थाना पुलिस ने तेजी से सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
Deoria News: अकेलेपन ने ले ली जान? देवरिया में युवती का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस
रहमत नगर चौकी पुलिस टीम ने इलाके में मौजूद लोगों से पूछताछ की और आसपास के संभावित स्थानों पर जांच की। पुलिस की इसी मुस्तैदी का नतीजा रहा कि महज आधे घंटे के भीतर बच्ची के बारे में अहम जानकारी मिल गई। बिना समय गंवाए पुलिस टीम ने बच्ची तक पहुंच बनाकर उसे सुरक्षित अपने कब्जे में लिया और पूरी कानूनी प्रक्रिया के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
बच्ची के सकुशल मिलने की खबर मिलते ही परिवार की चिंता खुशी में बदल गई। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और अपनी बच्ची को सुरक्षित देखकर भावुक हो उठे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की इलाके में जमकर सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस इसी तरह सतर्क और सक्रिय रहे, तो कई बड़ी घटनाओं को समय रहते रोका जा सकता है।
यह घटना न केवल पुलिस की जिम्मेदारी और तत्परता को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि सही समय पर की गई कार्रवाई कितनी बड़ी राहत दे सकती है।
Location : Gorakhpur
Published : 26 March 2026, 11:55 PM IST
Topics : Gorakhpur Police in Action Gorakhpur News Gorakhpur Police missing girl Rajghat police station