Deoria News: अकेलेपन ने ले ली जान? देवरिया में युवती का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक 20 वर्षीय शिक्षिका की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। रामनवमी पर परिवार गांव गया था और युवती घर में अकेली थी। पुलिस को उसका शव फंदे से लटका मिला। प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 26 March 2026, 11:31 PM IST
google-preferred

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के कोतवाली क्षेत्र स्थित देवरिया खास मोहल्ले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। संतोष गिरी अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे। परिवार में चार सदस्य थे, जिनमें उनकी 20 वर्षीय बेटी सान्या गिरी भी शामिल थी।

सान्या एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी और अपने व्यवहार के कारण मोहल्ले में जानी जाती थी। रामनवमी के एक दिन पहले उसके माता-पिता और भाई अपने पैतृक गांव, बलिया जिले के दुबहड़ा गांव में पूजा के लिए चले गए थे। ऐसे में सान्या घर में अकेली रह गई थी। परिजनों के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 4 बजे सान्या की अपनी मां से फोन पर बात भी हुई थी, जिससे सब कुछ सामान्य लग रहा था।

दोपहर में मिली सूचना

गुरुवार दोपहर करीब पुलिस को इस घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवती का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ था। तुरंत शव को नीचे उतरवाया गया और परिजनों को फोन के जरिए सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बदहवास हालत में परिजन मौके पर पहुंचे और सान्या को तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा: एक झटके में उजड़ गए 10 परिवार… 30 से ज्यादा घायल, जानें क्या है पूरा मामला

इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक और हैरानी का माहौल है। लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं, लेकिन फिलहाल कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है।

पुलिस को आत्महत्या की आशंका

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है, हालांकि अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। साथ ही, मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

Ballia: ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत कैसे? निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा

इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर युवाओं में बढ़ती मानसिक दबाव की समस्या कितनी गंभीर होती जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और परिवार गहरे सदमे में है।

Location : 
  • Deoria

Published : 
  • 26 March 2026, 11:31 PM IST

Advertisement