हिंदी
गोरखपुर में दो भाई और नाबालिग पकड़े गए
Gorakhpur: थाना झंगहा क्षेत्र में मोटरसाइकिल ओवरटेक करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते जानलेवा हमले में बदल गया। घटना में घायल मां-बेटे पर चाकू, लाठी और डंडों से हमला किया गया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय भेजा गया है।
क्या है पूरी खबर?
पुलिस के अनुसार, 4 मई 2026 को ग्राम तेन्दुआ खुर्द में मोटरसाइकिल आगे-पीछे करने को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर हमलावरों ने वादिनी और उनके बेटे पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल बन गया था।
पुलिस जांच में जुटी
पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना झंगहा में मुकदमा संख्या 253/2026 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 115(2), 109(1), 110, 333, 352 और 351(3) के तहत केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई।
अपराधियों की गिरफ्तारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Dr. Kaustubh के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अनूप कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
Kanpur Dehat News: नाबालिग से दुष्कर्म कर भागा आरोपी, 24 घंटे में पहुंच गया सलाखों के पीछे
नाबालिग आरोपी भी हिरासत में
पुलिस टीम ने छापेमारी कर मुख्य आरोपी अंशु राजभर और रंजीत राजभर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी ग्राम तेन्दुआ खुर्द के निवासी और आपस में सगे भाई बताए जा रहे हैं। वहीं, घटना में शामिल एक नाबालिग आरोपी को भी हिरासत में लेकर किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
नहीं हुई है शादी तो चले जाओ हरियाणा, भाजपा की ये महिला विधायक करवाएगी खूबसूरत लड़की से शादी
थानाध्यक्ष अनूप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि जनपद पुलिस अपराध और हिंसा के मामलों में “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत कार्रवाई कर रही है।
Location : गोरखपुर
Published : 7 May 2026, 6:30 PM IST
Topics : Gorakhpur News Latest News UP News क्राइम