Kanpur Dehat News: नाबालिग से दुष्कर्म कर भागा आरोपी, 24 घंटे में पहुंच गया सलाखों के पीछे

जनपद कानपुर देहात की बरौर थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Post Published By: MOHIT BATHAM KANPUR
Updated : 7 May 2026, 6:17 PM IST
google-preferred

Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात की बरौर थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की इस तेज कार्रवाई की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।

पुलिस ने दिखाई सक्रियता, मामला दर्ज करते ही लिया एक्शन

बुधवार को बरौर थाने पहुंची पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि थाना क्षेत्र के निगोही गांव निवासी शिवम नायक ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

नहीं हुई है शादी तो चले जाओ हरियाणा, भाजपा की ये महिला विधायक करवाएगी खूबसूरत लड़की से शादी

24 घंटे के अंदर पुलिस को मिली सफलता 

मामले में बरौर थाने के प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ सक्रियता दिखाते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी। इसी दौरान मुखबिर से मिली खास सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के रायरामापुर गेट के पास घेराबंदी कर आरोपी शिवम नायक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

गोरखपुर में हत्या कांड का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, धारदार हथियार से हुई थी महिला की हत्या

महिला संबंधी अपराध के मामले में अधिकारी दिखे सख्त

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी बरौर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे अपराधियों में कानून का भय पैदा होगा। पुलिस का कहना है कि पीड़िता को हर संभव न्याय दिलाने के लिए मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई भी तेजी से पूरी की जाएगी।

Location :  kanpur

Published :  7 May 2026, 6:17 PM IST

Related News

Advertisement