DN Exclusive: नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का ट्रांसफर कब होगा? उनके बाद इन अफसरों को मिल सकती है कमान

नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के 2027 विधानसभा चुनाव से पहले ट्रांसफर की चर्चा तेज हो गई है। चुनाव आयोग के नियमों और उनकी मौजूदा तैनाती को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, आगरा पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार और आईजी विजिलेंस मंजिल सैनी संभावित दावेदारों में शामिल बताए जा रहे हैं।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 27 July 2026, 11:51 AM IST
google-preferred

Noida Desk: नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का बहुत जल्द ट्रांसफर हो सकता है, लेकिन इस बार उनको बड़ा पद मिलेगा। लक्ष्मी सिंह हाल ही में एडीजी बनी हैं। उनकी गिनती उत्तर प्रदेश के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारियों में होती हैं। लक्ष्मी सिंह उत्तर प्रदेश की पहली महिला अधिकारी हैं जो कमिश्नर बनीं। अब सवाल पर आते हैं, इस समय नोएडा शहर में एक सबसे बड़ा सवाल है कि आखिरकार पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का ट्रांसफर कब होगा। आईए जानते हैं इस सवाल का जवाब।

कब और क्यों होगा लक्ष्मी सिंह का ट्रांसफर?

लक्ष्मी सिंह नवंबर 2022 से नोएडा में कमिश्नर के पद पर तैनात हैं। चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक, अगर कोई भी पुलिस अधिकारी या जिलाधिकारी 3 साल से एक ही जिले में है तो उसका ट्रांसफर होना तय है। अगर पिछले चुनाव के दौरान कोई अधिकारी किसी भी जिले में तैनात है और अगले चुनाव नजदीक हैं तो 100% नियमों के मुताबिक चुनाव से पहले अधिकारी का ट्रांसफर होना तय माना जाता है। ऐसे में लक्ष्मी सिंह का ट्रांसफर 2027 विधानसभा चुनाव से पहले हो सकता है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा से बिहार ले जा रही अवैध शराब पकड़ी, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

किसको मिलेगी नोएडा की कमान?

अब बात करते हैं अगले नोएडा पुलिस कमिश्नर के बारे में तो डाइनामाइट न्यूज़ के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस सबसे ऊपर आगरा के पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार का नाम शामिल है। वहीं दूसरे नंबर पर आईजी विजिलेंस मंजिल सैनी का नाम बताया जा रहा है। हालांकि, बाकी सरकार के ऊपर रहता है कि किसको नोएडा का अगला कमिश्नर बनाया जाए। लेकिन यह तो तय है कि किसी बड़े से बड़े अधिकारी को ही नोएडा की कमान दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- अयोध्या दान चोरी कांड: न बैंक वालों पर शिकंजा, न सफेदपोशों का खुलासा; जानिए नई SIT के आगे क्या हैं बड़ी चुनौतियां

नोएडा शहर योगी सरकार के लिए सबसे खास

नोएडा को योगी आदित्यनाथ का पसंदीदा शहर बताया जाता है। इसके अलावा यहां की कानून-व्यवस्था का जिक्र पूरे उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में होता है। इसलिए योगी सरकार किसी अच्छे से अच्छे अधिकारी को ही नोएडा की जिम्मेदारी देगी। लक्ष्मी सिंह से पहले आलोक सिंह नोएडा के कमिश्नर थे। आलोक सिंह जिले के पहले कमिश्नर थे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार किसी जिले के कमिश्नर सिस्टम लागू किया था तो वह नोएडा था। नोएडा के अलावा लखनऊ में भी कमिश्नर सिस्टम एक साथ लागू हुआ था। नोएडा वालों का कहना है कि आलोक सिंह के कार्यकाल में क्राइम काफी कंट्रोल हुआ और उसके बाद लक्ष्मी सिंह ने क्राइम कंट्रोल की रफ्तार को कई गुना कर दिया।

Location :  Noida

Published :  27 July 2026, 11:51 AM IST

Related News

Advertisement