हरियाणा से बिहार ले जा रही अवैध शराब पकड़ी, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

शराब तस्करों के खिलाफ कन्नौज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। कोतवाली कन्नौज पुलिस ने हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही अवैध शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 27 July 2026, 7:01 AM IST
google-preferred

Kannauj: कोतवाली कन्नौज पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत की 43 पेटी हरियाणा मार्का शराब तथा एक पिकअप वाहन बरामद किया है।

इतनी अवैध शराब बरामद हुई

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर शिल्पा वर्मा के पर्यवेक्षण तथा कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पाल चौराहा अंडरपास के पास मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने पिकअप वाहन (BR01GP0712) को रोककर तलाशी ली, जिसमें 24 पेटी रॉयल ग्रीन और 19 पेटी सिग्नेचर हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई।

मीराबाई चानू ने दिलाया भारत को पहला स्वर्ण पदक, देश में खुशी की लहर

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल कुमार (19) निवासी चकेशो थाना महनार, जिला वैशाली (बिहार) तथा मनी कुमार (20) निवासी महुआ रामराय थाना महुआ, जिला वैशाली (बिहार) के रूप में हुई।

कन्नौज शिक्षक अपहरण कांड में बड़ा खुलासा, वारदात के पीछे इनका हाथ

तस्कर ने पुलिस को बताया

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हरियाणा से सस्ते दामों पर शराब खरीदकर बिहार ले जाते थे, जहां शराबबंदी के कारण उसे ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते थे। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध कोतवाली कन्नौज में आबकारी अधिनियम की धाराओं 60/63/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Location :  Kannauj

Published :  27 July 2026, 6:59 AM IST

Advertisement