Deoria: हरियाणा से बिहार तक शराब पहुंचाने का प्लान फेल, पुलिस ने ऐसे पकड़ी खेप
देवरिया में पुलिस ने शराब तस्करों के मंसूबों पर बड़ा वार किया है। एक कार में छिपाकर ले जाई जा रही शराब की खेप ने पुलिस को चौंका दिया। जांच के दौरान जो बरामद हुआ, उसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। अब पुलिस गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।