मिर्जापुर पुलिस ने तोड़ी डाली शराब तस्करों की कमर, एमपी से बिहार तक फैला था जाल

दो कारों की डिग्गी में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी शराब, लेकिन मीरजापुर में पुलिस की चेकिंग के दौरान पूरा खेल खुल गया। कार्रवाई में 1200 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब और दो वाहन बरामद हुए।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 14 September 2026, 7:40 PM IST
google-preferred

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में अदलहाट थाना पुलिस, एसओजी, सर्विलांस टीम और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्राज्यीय शराब तस्करी के मामले का भंडाफोड़ हुआ। संयुक्त टीम ने दो वाहनों से 1200 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बरामद शराब और दोनों वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये है।

प्रतापपुर के पास चेकिंग के दौरान कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, 13 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो वाहनों के जरिए अवैध शराब बिहार ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर अदलहाट थाना क्षेत्र में नहर पुलिया से मुख्य हाईवे, ग्राम प्रतापपुर के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान दोनों कारों को रोककर तलाशी ली गई।

दो कारों से मिली 1200 शीशी शराब

तलाशी के दौरान स्विफ्ट डिजायर वाहन संख्या BR01HN3308 से 480 शीशी और टोयोटा ईटिओस वाहन संख्या BR01BA9722 से 720 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इस तरह दोनों वाहनों से कुल 1200 शीशी, प्रत्येक 180 एमएल, ‘ऑफ्टर डार्क ब्लू डिलक्स ग्रेन व्हिस्की’ बरामद की गई। शराब की बोतलों पर ‘फॉर सेल इन मध्य प्रदेश ओनली’ लिखा हुआ था।

कालीन भैया का जलवा अब बॉक्स ऑफिस पर भी! ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने पार किया 170 करोड़ का आंकड़ा

पटना में महंगे दाम पर बेचने की थी तैयारी

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि शराब को मध्य प्रदेश के रीवा से दोनों कारों की डिग्गी में छिपाकर लाया जा रहा था। इसे पटना, बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की योजना थी। हालांकि, इससे पहले ही पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ लिया।

बिहार के रहने वाले हैं गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नितीश कुमार निवासी अनिशाबाद, थाना फुलवारी, पटना, आशीष रंजन निवासी बल्लीचक, थाना फुलवारी, पटना और निरंजन कुमार निवासी चिन्द्वारा, थाना थरथरी, नालंदा के रूप में हुई है। नितीश और आशीष की उम्र करीब 28 वर्ष, जबकि निरंजन की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई गई है।

800 मीटर की दूरी बनी 17 किलोमीटर का मौत का सफर, मिर्जापुर में समय पर इलाज न मिलने से उजड़ गई एक और जिंदगी

मोबाइल और नकदी भी बरामद

पुलिस ने शराब और वाहनों के अलावा आरोपियों की जामा तलाशी से तीन मोबाइल फोन तथा 850 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। मामले में अदलहाट थाने में मुकदमा संख्या 210/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60, 63 और 72 में केस दर्ज किया गया है।

न्यायालय भेजे गए आरोपी

पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह के नेतृत्व में एसओजी/सर्विलांस टीम, उपनिरीक्षक अरुण कुमार यादव की अदलहाट पुलिस टीम और आबकारी विभाग के निरीक्षक मनोज कुमार राय व सौरभ वर्मा की टीमें शामिल रहीं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Location :  Mirzapur

Published :  14 September 2026, 7:40 PM IST

Related News

Advertisement