नवेली दुल्हन पहुंची पुलिस के दरबार, कहा- हनीमून पर पति ने मेरे साथ…शादी के 10 दिन बाद ही हो गया कांड

शादी के कुछ ही दिन बाद हनीमून पर गई एक नवेली दुल्हन ने अपने पति पर ऐसे गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसने रिश्तों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। महिला का कहना है कि पहले मारपीट हुई और फिर दार्जिलिंग के होटल में उसकी जान लेने की कोशिश की गई।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 30 June 2026, 5:33 PM IST
google-preferred

Noida: नोएडा में एक नवेली दुल्हन ने अपने पति पर हनीमून के दौरान दार्जिलिंग में होटल की सीढ़ियों से धक्का देकर जान लेने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि शादी के अगले ही दिन से उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की जा रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद हनीमून के दौरान दार्जिलिंग में उसके पति ने होटल की सीढ़ियों से धक्का देकर उसकी जान लेने की कोशिश की। इतना ही नहीं, शादी के अगले ही दिन से पति उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करता रहा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

36 साल पुराने सरला भट्ट हत्याकांड में नया मोड़, यासीन मलिक समेत 5 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

दार्जिलिंग में हुआ कथित हमला

सेक्टर-75 निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 30 अप्रैल 2026 को हरविंदर चौहान के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों सिक्किम और दार्जिलिंग हनीमून पर गए। महिला का आरोप है कि 9 मई को दार्जिलिंग के एक होटल में पति ने उसे सीढ़ियों से धक्का दे दिया। गिरने से उसके दोनों घुटनों, सिर और पेट में गंभीर चोटें आईं।

शिकायत की बात पर मारपीट का आरोप

महिला का कहना है कि 10 मई को नोएडा लौटने के बाद जब उसने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो पति भड़क गया। आरोप है कि उसने मोबाइल फोन जमीन पर पटककर तोड़ दिया, पेट में लात मारी और थप्पड़-घूंसे से मारपीट की। साथ ही पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला के अनुसार, अगले ही दिन पति उसे छोड़कर अपने घर चला गया।

Fatehpur: नाम बदलकर कई राज्यों में छिपा रहा बदमाश, बस इस एक गलती से पहुंच गया सलाखों के पीछे…

मेडिकल के बाद दर्ज कराई शिकायत

महिला ने 17 जून को अपना मेडिकल परीक्षण कराया और इसके बाद पुलिस से औपचारिक शिकायत की। शिकायत में नवेली दुल्हन ने अपने साथ हुई मारपीट और कथित हत्या के प्रयास की पूरी आपबीती बताई है। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

Location :  Noida

Published :  30 June 2026, 5:33 PM IST

Advertisement