हिंदी
नौतनवा में प्रशासन की कार्रवाई (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Maharajganj: जनपद के नौतनवा तहसील अंतर्गत दर्जनों जगहों पर चल रहे अवैध मिट्टी खनन पर तहसील प्रशासन ने बड़ी कारवाई की है। बीती रात एसडीएम नवीन प्रसाद और नायाब तहसीलदार के नेतृत्व में तहसील क्षेत्र के कई जगहों पर औचक छापेमारी करते हुए ट्रैक्टर ट्राली और लोडर सीज किया । डाइनामाइट न्यूज़ ने नौतनवा तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन से जुड़ी खबर को प्रकाशित किया था जिसमें पर्यावरण और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुँच रहा।
एसडीएम नौतनवा पुलिस टीम के साथ तहसील क्षेत्र के खैराटी, बढ़हरा, लक्ष्मीपुर क्षेत्र में बीती रात औचक निरीक्षण कर मिट्टी खनन कर रहे ट्रैक्टर ट्रालियों को रोककर जांच किया जिसमें कई जगह अवैध खनन होता पाए जाने पर सीज की कारवाई की।
छापेमारी करती प्रशासन की टीम
बता दे कि तहसील क्षेत्र में कई लोग ईट भट्ठा के लिए परमिट भी खनन विभाग से लिए है जिसकी आड़ में कई जगह अवैध खनन भी हो रहा।
बीती रात करीब 01 बजे नौतनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़हरा टोला धुनका से मिट्टी लदी 04 ट्रैक्टर-ट्राली, खैराटी गांव से 02 ट्रैक्टर-ट्राली व लक्ष्मीपुर क्षेत्र के मणि चौराहा से 01 मिट्टी लोडर व 02 ट्रैक्टर-ट्राली सहित कुल 09 वाहनों को सीज किया गया है।
Location : Maharajganj
Published : 18 May 2026, 12:34 AM IST
Topics : Illegal soil mining Maharajganj Maharajganj News nautanwa tehsil administration seizes several tractor trolleys