हिंदी
निशांत अस्पताल में बवाल
Maharajganj : नगर पालिका के पूर्व सभासद दिलीप वर्मा के परिजनों के साथ निजी अस्पताल में हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। मामला सदर थाना क्षेत्र स्थित डॉ. निशांत डायबिटीज एंड लाइफ केयर हॉस्पिटल (Dr. Nishant Diabetes and Life Care Hospital) का बताया जा रहा है। जहां इलाज कराने पहुंचे परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। आरोप है कि शिकायत करने पर अस्पताल में मौजूद लोगों ने तीमारदारों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
महराजगंज के निजी अस्पताल में इलाज को लेकर बड़ा विवाद। पूर्व सभासद दिलीप वर्मा के परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही, मारपीट और धमकाने का आरोप लगाया। मीडिया कर्मियों से अभद्रता की भी बात सामने आई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज।@maharajganjpol… pic.twitter.com/eTWo0nllp7
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 17, 2026
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मरीज की हालत को लेकर परिजन लगातार डॉक्टर से जानकारी मांग रहे थे। इसी दौरान डॉक्टर और तीमारदारों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। यह देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि अस्पताल से जुड़े कुछ लोगों ने मरीज पक्ष के लोगों को धक्का-मुक्की करते हुए पीटा। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
परिजनों ने बताया कि जब उन्होंने इलाज में कथित लापरवाही का विरोध किया तो उन्हें धमकाया गया। इतना ही नहीं, कवरेज करने पहुंचे कुछ मीडिया कर्मियों के साथ भी अभद्रता और गाली-गलौज किए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जुट गई और देर रात तक हंगामा चलता रहा।
मामले को लेकर सबसे बड़ा सवाल पुलिस की भूमिका पर भी उठ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बावजूद समय रहते स्थिति को नियंत्रित नहीं किया गया। जिससे तनाव बढ़ता चला गया।
इस पूरे मामले में विवादित डॉक्टर निशांत का नाम एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले भी डॉक्टर और अस्पताल को लेकर कई विवाद सामने आ चुके हैं। फिलहाल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग मामले में निष्पक्ष जांच तथा कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Location : Maharajganj
Published : 17 May 2026, 1:33 PM IST
Topics : Maharajganj News private hospital Viral video