हिंदी
डाइनामाइट न्यूज़ पर पीड़ित ने खोला पुलिस के झूठ का राज
Maharajganj: बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेहड़ा चौकी अंतर्गत बिशुनपुर अदरौना गांव में हुए कथित गोलीकांड ने अब नया और बेहद गंभीर मोड़ ले लिया है। अब तक पुलिस जिस घटना में गोली चलने से इनकार करती रही, उसी मामले में घायल युवक की मेडिकल रिपोर्ट ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
जमीनी रंजिश में बढ़ा विवाद, युवक गंभीर रूप से घायल
जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी भगौती यादव और तेजु यादव पक्ष के बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश चला आ रहा था। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी अचानक हिंसक झड़प में बदल गई। इसी दौरान 22 वर्षीय पिंटू यादव और धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए। मारपीट में दूसरे पक्ष के शिवकुमार और भगौती यादव भी घायल हुए हैं, शिवकुमार को सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई है, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
मेडिकल रिपोर्ट में दर्ज हुई “फायरआर्म इंजरी”
सीएचसी बनकटी डॉक्टर बुलेट इंजरी (गन शॉट) और नेहरू हॉस्पिटल की इमरजेंसी मेडिकल रिपोर्ट ने पूरे मामले को नई दिशा दे दी है। रिपोर्ट में डॉक्टरों ने स्पष्ट रूप से “Firearm Injury Over Left Thigh” यानी बाईं जांघ में गोली लगने की चोट दर्ज की है। मेडिकल दस्तावेज में अत्यधिक दर्द और ब्लीडिंग का भी उल्लेख किया गया है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक्स-रे कराने की सलाह दी है। रिपोर्ट में घटना का समय रात करीब 8 बजे तथा स्थान बिशुनपुर अदरौना दर्ज है।
पुलिस के दावे पर उठे बड़े सवाल
मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बावजूद पुलिस अब तक गोली चलने की पुष्टि से बचती नजर आ रही है। । हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस सच्चाई छिपाने की कोशिश कर रही है।
लोग पूछ रहे- आखिर सच कौन बोल रहा? डॉक्टर या पुलिस?
मेडिकल रिपोर्ट वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में नाराजगी का माहौल है। लोगों का कहना है कि जब डॉक्टरों ने साफ तौर पर फायरआर्म इंजरी दर्ज की है तो पुलिस आखिर किस आधार पर गोली चलने से इनकार कर रही है। अब इस मामले ने कानून व्यवस्था और पुलिस की निष्पक्षता पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
Location : Maharajganj
Published : 16 May 2026, 2:23 PM IST