हिंदी
युवक का खून से लथपथ शव
Raebareli: रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव में शनिवार की रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। घर के बाहर सो रहे 19 वर्षीय युवक हिमांशु का शव खून से लथपथ पाया गया। मृतक के गले पर धारदार हथियार से गहरे घाव मिले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
मृतक हिमांशु की नानी लक्ष्मीना ने आरोप लगाया कि उनके नाती की हत्या गांव के ही एक युवक ने की है। नानी के अनुसार, मृतक और आरोपी के बीच जमीन विवाद चल रहा था, जो हत्या का कारण माना जा रहा है। परिजन आशंका जताते हैं कि यह हत्या विवादित जमीन के कारण हुई।
PET Paper: रायबरेली में आज से शुरू हो रही पीईटी परीक्षा, जानें एंट्री टाइम, क्या हैं बैन
सूत्रों के अनुसार, हिमांशु का शव रात करीब 1 बजे घर के बाहर बिस्तर पर मिला। मृतक नंदाखेड़ा का रहने वाला था और पिछले 15 वर्षों से अपनी नानी के घर प्यारेपुर में रह रहा था। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को खबर दी।
Murder in Raebareli: रायबरेली में सनसनी! घर के बाहर मिला युवक का खून से लथपथ शव। हत्या की आशंका से क्षेत्र में हड़कंप। पुलिस जांच में जुटी।#Raebareli #CrimeNews #UttarPradesh #Murder pic.twitter.com/qK8OgSuF8D
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) September 6, 2025
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सब-इंस्पेक्टर चक्रधर पांडेय ने बताया कि रात करीब 2 बजे उन्हें घटना की सूचना मिली। पुलिस सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारण का पता चलेगा।
UP News: रायबरेली में शिक्षक दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम, जानें पूरी खबर
घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया। ग्रामीणों और परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस प्रशासन ने कहा कि मामले की जांच तेजी से चल रही है और किसी भी संभावित सुराग की खोज के लिए मौके पर छानबीन जारी है।
पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की तहकीकात कर रही है। मृतक के गले पर मिले घाव और जमीन विवाद के संबंध को मुख्य बिंदु बनाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या या अन्य कारण स्पष्ट होंगे। इस घटना ने पूरे प्यारेपुर गांव में शोक और सनसनी फैला दी है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच तेज गति से चल रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी की जाएगी।
Location : Raebareli
Published : 6 September 2025, 11:10 AM IST
Topics : crime news Murder News UP News uttar pradesh