UP: ‘पहले संबंध बनाओ, फिर रुपये दूंगा’… प्रेमी के इस झांसे में फंस गई इमराना, जंगल में पहुंचते ही सरिया से कर दी हत्या
सहारनपुर के गागलहेड़ी में इमराना हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी शमशाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, रुपये को लेकर विवाद के बाद आरोपी ने इमराना की हत्या की साजिश रची थी। उसने पहले इमराना के प्रेमी केसर को फंसाने की योजना बनाई, फिर सरिया से सिर और चेहरे पर वार कर उसकी हत्या कर दी।