“बेहद जानलेवा पार्टी है बीजेपी…” मिर्जापुर ओवरब्रिज की बदहाली पर भड़के अखिलेश यादव, लगाए बड़े आरोप

मिर्जापुर के क्षतिग्रस्त आमघाट रेलवे ओवरब्रिज की बदहाली पर सियासत गरमा गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर बीजेपी को 'बेहद जानलेवा पार्टी' बताया और कमीशनखोरी पर तीखा हमला बोला।

Updated : 9 August 2026, 8:34 AM IST
google-preferred

Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर स्थित आमघाट रेलवे ओवरब्रिज की खस्ताहा हालत इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। करोड़ों रुपए की लागत से तैयार किए गए इस ओवरब्रिज के क्षतिग्रस्त होने और उसकी बदहाली को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए ओवरब्रिज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसके बाद से यह मुद्दा राज्य की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है।

बीजेपी को बताया 'बेहद जानलेवा पार्टी'

वीडियो को साझा करते हुए अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा जुबानी हमला बोला। उन्होंने बीजेपी के नाम का नया फुलफार्म गढ़ते हुए उसे "बेहद जानलेवा पार्टी" करार दिया। करोड़ों की लागत से बने इस पुल की स्थिति को देखकर सपा प्रमुख ने सरकार के विकास कार्यों के दावों पर गंभीर सवाल उठाए हैं और इसे जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ बताया है।

गोरखपुर में ब्रह्मभोज बना खूनी दावत! आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव कुमार की हो गई हत्या?

कमीशनखोरी पर साधा निशाना और 'PDA' पर तंज

अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि इस तरह के प्राणांतक भाजपाई विकास को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपाइयों की कमीशनखोरी का रिकॉर्ड आने वाले सदियों तक कोई नहीं तोड़ पाएगा। इसके साथ ही उन्होंने राजनीतिक तंज कसते हुए कहा कि सत्ता तक पहुंचने के लिए तेजी से भाजपा के फुलफॉर्म बदले जा रहे हैं, जबकि इससे पहले पीडीए (PDA) का फुलफॉर्म 'पंडित' बताया गया था।

तेज रफ्तार बनी मुसीबत! बदायूं में गहरी खाई में गिरी कांवड़ियों से भरी ट्रॉली, 30 श्रद्धालुओं की जान…

सुर्खियों में आया आमघाट ओवरब्रिज

अखिलेश यादव द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किए जाने के बाद से मिर्जापुर का आमघाट रेलवे ओवरब्रिज एक बार फिर राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर पर चर्चा में आ गया है। इस घटना ने एक तरफ जहां निर्माण की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं दूसरी ओर विपक्षी दल को सरकार को घेरने का एक और बड़ा मौका दे दिया है।

Location :  Mirzapur

Published :  9 August 2026, 8:34 AM IST

Related News

Advertisement