मेरठ में पति बना जल्लाद, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की चाकुओं से गोदकर हत्या, वारदात के बाद किया दिल दहलाने वाला कांड

मेरठ के हर्रा कस्बे में शुक्रवार सुबह एक ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशा चौहान की उनके पति द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिसके बाद आरोपी ने खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया। पुलिस जांच में जुटी है और मामला बेहद संवेदनशील बना है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 3 July 2026, 11:56 AM IST
google-preferred

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा कस्बे में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और रील क्रिएटर निशा चौहान (40) की उनके पति ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति प्रदीप चौहान (42) ने खुद पर भी चाकू से कई वार कर लिए। दोनों के तीनों बच्चे चीखते हुए घर से बाहर निकले। जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने निशा को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रदीप का इलाज जारी है।

सुबह हुआ खूनी विवाद

पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह करीब छह बजे की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर प्रदीप ने निशा को बेडरूम से खींचकर हॉल में लाया और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसने निशा के शरीर पर कई वार किए और गले पर भी चाकू मारा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ फर्श पर गिर गई।

पत्नी की हत्या के बाद खुद को भी किया घायल

पत्नी पर हमला करने के बाद प्रदीप ने खुद पर भी चाकू से कई वार कर लिए। वह भी गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। इस दौरान घर में मौजूद उनके तीनों बच्चे घबरा गए और मदद के लिए बाहर दौड़ पड़े। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो हॉल में निशा और प्रदीप दोनों खून से लथपथ पड़े मिले।

Meerut crime: ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का आरोपी साहिल गिरफ्तार, मेरठ पुलिस ने बरामद किए आपत्तिजनक वीडियो

पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही सरूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने निशा को मृत घोषित कर दिया। वहीं आरोपी पति का इलाज चल रहा है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बच्चों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की पूरी वजह सामने आ सके।

तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

निशा और प्रदीप के तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा देव (17), दूसरा बेटा शुभ (16) और सबसे छोटी बेटी एंजेल (12) है। मां की हत्या और पिता के गंभीर रूप से घायल होने के बाद तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे मोहल्ले में घटना के बाद शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी

निशा चौहान सोशल मीडिया पर एक जानी-पहचानी रील क्रिएटर थीं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 24.4 हजार फॉलोअर्स थे। उन्होंने अपने प्रोफाइल में खुद को रील क्रिएटर, ब्यूटिशियन और एक्टर बताया था। उनके अकाउंट पर करीब 960 पोस्ट मौजूद हैं और वह केवल 10 लोगों को फॉलो करती थी। उनकी हत्या की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी उनके फॉलोअर्स शोक व्यक्त कर रहे हैं।

Meerut News: मेरठ में मामूली टकराव के बाद ‘खूनी संघर्ष’, बीच-बचाव करने आई युवती के साथ क्या हुआ? जानें क्या है पूरा मामला

हत्या की वजह तलाश रही पुलिस

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। लेकिन हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपी के स्वस्थ होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Meerut

Published :  3 July 2026, 11:56 AM IST

Related News

Advertisement