देवरिया का खूनी सवेरा: मामूली कहासुनी में अंधाधुंध चाकूबाजी, युवक की बेरहमी से हत्या, एक की हालत नाजुक

सुबह-सुबह ऐसा क्या हुआ कि अचानक वहां खड़े लोग अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पाए? एक ऐसी खौफनाक वारदात देवरिया जिले से सामने आई है जो पूरे इलाके की रूह कपा दी है।

Updated : 3 July 2026, 10:19 AM IST
google-preferred

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शुक्रवार की सुबह मामूली आपसी विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि बात सीधे जानलेवा हमले तक पहुंच गई। दो पक्षों के बीच हुई इस हिंसक मारपीट में चाकूबाजी के दौरान एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

सुबह-सुबह भड़का विवाद, चले चाकू

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के जानकारी के अनुसार, पूरा मामला रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नौतन हथियागढ़ का है। शुक्रवार की सुबह गांव में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसी दौरान एक पक्ष के युवक ने तैश में आकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले की चपेट में आने से राजू शर्मा और सुधीर शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।

Deoria News: PHC परिसर में बीयर की बोतलें मिलने से हड़कंप, वायरल तस्वीरों के बाद स्वास्थ्य विभाग में मचा बवाल

अस्पताल पहुंचने पर एक को मृत घोषित किया गया

घटना के तुरंत बाद चीख-पुकार मच गई। बदहवास परिजन और स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को आनन-फानन में इलाज के लिए महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी वॉर्ड में लेकर आए। अस्पताल लाते ही चिकित्सकों ने जांच के बाद 30-31 वर्षीय राजू शर्मा (पुत्र दशरथ शर्मा) को मृत घोषित कर दिया। राजू की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

दूसरे घायल की हालत नाजुक, इलाज जारी

इस हिंसक वारदात में घायल हुए दूसरे शख्स, 36-37 वर्षीय सुधीर शर्मा (पुत्र रामनरेश शर्मा) की हालत भी बेहद चिंताजनक बनी हुई है। उनके शरीर पर भी चाकू के गहरे घाव लगे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, सुधीर का मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में गंभीर अवस्था में उपचार किया जा रहा है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

मौके पर पहुंचे आला अधिकारी, जांच तेज

सरेआम हुई इस हत्या और चाकूबाजी की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए रामपुर कारखाना थानाध्यक्ष के अलावा सीओ सिटी (क्षेत्राधिकारी) संजय कुमार रेड्डी भारी पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की।

Deoria: UP रोडवेज कर्मियों की सूझबूझ से बची गर्भवती और नवजात की जान

पुलिस का बयान

सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि आपसी विवाद में चाकू चलने से एक युवक की मौत हुई है और एक अन्य घायल है। पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटी हुई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है। हालांकि, यह विवाद किस मुख्य वजह से शुरू हुआ था और हमलावर कौन थे, इसके विस्तृत विवरण और पुलिस की आधिकारिक रिपोर्ट की अभी प्रतीक्षा की जा रही है।

Location :  Deoria

Published :  3 July 2026, 10:12 AM IST

Related News

Advertisement