Meerut crime: ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का आरोपी साहिल गिरफ्तार, मेरठ पुलिस ने बरामद किए आपत्तिजनक वीडियो

Meerut crime: मेरठ में पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत वांछित एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल और अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं। पढ़ें पूरा मामला खबर में आगे...

Updated : 12 May 2026, 10:32 PM IST
google-preferred

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने और उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले मुख्य आरोपी साहिल उर्फ रॉकी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ले जाते समय आरोपी के चेहरे पर खौफ साफ देखा गया और उसने सार्वजनिक रूप से कान पकड़कर अपनी गलती की माफी मांगी।

नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम लाला मोहम्मदपुर निवासी 19 वर्षीय साहिल उर्फ रॉकी ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर होटल ले गया। वहां उसने लड़की को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दरिंदगी की हद यहीं खत्म नहीं हुई, आरोपी ने पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भी बना लिए।

शादी की तैयारी के बीच महराजगंज का युवक गायब, गोरखपुर से आगे टूटा संपर्क, नेपाल में ऐसा क्या हुआ?

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण

आरोपी साहिल इन वीडियो और फोटो के आधार पर पीड़िता को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने कई बार नाबालिग का शारीरिक शोषण किया। पीड़िता डर के कारण चुप रही, लेकिन जब पानी सिर से ऊपर चला गया तो उसने परिजनों को आपबीती सुनाई।

आरोपी के परिजनों ने दी जान से मारने की धमकी

मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता की माँ न्याय की गुहार लेकर आरोपी के घर पहुँची। आरोप है कि वहाँ साहिल की माँ ने पीड़िता की माँ के साथ न केवल गाली-गलौज की, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बाद पीड़िता के परिवार ने कंकरखेड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

महराजगंज: विकास योजनाओं की धीमी प्रगति से डीएम नाराज, अधिकारियों पर बरसे

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

एसएसपी मेरठ के कड़े निर्देशों के बाद, उपनिरीक्षक दिलीप बाघम की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने 12 मई को योगीजी आश्रम रोड से साहिल को घेराबंदी कर धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के पास से एक सैमसंग मोबाइल बरामद किया है, जिसमें पीड़िता के कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। पुलिस ने इन वीडियो को साक्ष्य के तौर पर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

Location :  Meerut

Published :  12 May 2026, 10:32 PM IST

Advertisement