Meerut News: मेरठ में मामूली टकराव के बाद ‘खूनी संघर्ष’, बीच-बचाव करने आई युवती के साथ क्या हुआ? जानें क्या है पूरा मामला

मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में दो पक्षों के बीच रास्ते में विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के विस्तृत विवरण और पुलिस की कार्रवाई जानने के लिए पढ़ें।

Updated : 30 April 2026, 2:00 AM IST
google-preferred

Meerut: जनपद के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में देर रात मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। आरोप है कि इस झगड़े को शांत कराने आई एक युवती के साथ भी मारपीट और अश्लील हरकतें की गईं। फिलहाल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

कंधा टकराने से भड़की हिंसा की चिंगारी

मिली जानकारी के अनुसार, कंकरखेड़ा के एक गांव में रहने वाला एक व्यक्ति रात के समय किसी काम से जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रहे राजा और जावेद नामक युवकों से उसका कंधा टकरा गया। बस इसी मामूली बात पर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज से बढ़कर खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों तरफ से लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले।

गोरखपुर: कुत्ते को खाना खिलाने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, हत्या के प्रयास में तीन गिरफ्तार

बीच-बचाव करने आई युवती से अश्लीलता

हंगामा बढ़ता देख पीड़ित की बहन मौके पर पहुंची और बीच-बचाव कर मामले को शांत कराने की कोशिश करने लगी। आरोप है कि आरोपियों ने झगड़ा खत्म करने के बजाय युवती के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं और उसके साथ मारपीट भी की, जिससे वह घायल हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले।

थाने में भारी भीड़, पुलिस की कार्रवाई शुरू

घटना के बाद दोनों पक्ष बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ कंकरखेड़ा थाने पहुंच गए और एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। थाने में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।

Mahoba News: सामान लेने निकला था भाई, फिर पहाड़ से क्यों लगा दी छलांग? महोबा की खदान जिसने कई लोगों को निगल लिया

इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा जितेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों पक्षों की ओर से मिली शिकायतों के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

इंस्पेक्टर ने आगे कहा कि युवती के साथ हुई बदसलूकी और मारपीट के आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Location :  Meerut

Published :  30 April 2026, 2:00 AM IST

Advertisement