मैनपुरी में स्कूली छात्रों की सुरक्षा को लेकर सिद्धार्थ यादव आए एक्शन में, दे डाली ये बड़ी धमकी

मैनपुरी जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग सख्त हो गया है। एआरटीओ सिद्धार्थ यादव ने चेतावनी दी है कि बिना फिटनेस, बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र के दौड़ने वाले और क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने वाले स्कूल वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 3 July 2026, 12:09 PM IST
google-preferred

Mainpuri: मैनपुरी जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग एक्शन मोड में आ गया है। एआरटीओ सिद्धार्थ यादव ने स्कूल बस संचालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि बिना फिटनेस, बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जल्द ही स्कूल वाहनों की व्यापक जांच शुरू की जाएगी।

बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

एआरटीओ ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा परिवहन विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों को ऐसे वाहनों से स्कूल न भेजें, जिनके पास वैध फिटनेस, बीमा और पॉल्यूशन प्रमाणपत्र नहीं है। बच्चों को स्कूल भेजने से पहले वाहन की वैधता और सुरक्षा मानकों की जानकारी अवश्य कर लें।

अभिभावकों से की गई खास अपील

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्कूल बसों में निर्धारित सिटिंग क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाना नियमों का उल्लंघन है। यदि किसी वाहन में क्षमता से अधिक बच्चे बैठे पाए गए तो संबंधित वाहन संचालक के खिलाफ चालान और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Mainpuri: हाईवे पर दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, जानें केबिन में फंसे ड्राइवर की कैसे बची जान?

स्कूल प्रबंधन को दिए गए निर्देश

एआरटीओ सिद्धार्थ यादव ने कहा कि स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालकों को सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करना होगा। उन्होंने सभी स्कूलों से अपने वाहनों की नियमित जांच कराने और आवश्यक दस्तावेजों को अपडेट रखने के निर्देश दिए हैं।

सुरक्षित परिवहन व्यवस्था पर विभाग का जोर

परिवहन विभाग का मानना है कि सुरक्षित और मानक अनुरूप वाहनों से ही बच्चों का आवागमन सुनिश्चित किया जा सकता है। विभाग द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Location :  Mainpuri

Published :  3 July 2026, 12:09 PM IST

Advertisement