सावधान! जो आप खा रहे हैं, कहीं वो धीमा जहर तो नहीं? दिल्ली में एक्सपायर्ड फूड के रैकेट का भंडाफोड़

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली की ओखला पुलिस ने एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों पर केमिकल से तारीख बदलकर दोबारा बाजार में बेचने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक और मैनेजर समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 3 July 2026, 12:56 PM IST
google-preferred

New Delhi: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो एक्सपायर हो चुके खाने-पीने के सामान की तारीख बदलकर उसे दोबारा बाजार में बेच रहा था। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, 20 लाख रुपये से ज्यादा कीमत के खाद्य उत्पाद और उनकी रीपैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाली मशीनरी जब्त की गई है। पुलिस का कहना है कि इस गतिविधि से लोगों की सेहत को गंभीर खतरा हो सकता था।

जांच के दौरान मिला पूरा सेटअप

पुलिस को पहले ओखला इंडस्ट्रियल एरिया की एक कंपनी में बाल मजदूरी की शिकायत मिली थी। इसी सूचना पर एसडीएम, खाद्य सुरक्षा विभाग और एक एनजीओ के साथ मिलकर छापेमारी की गई। जांच में कोई बाल मजदूर नहीं मिला, लेकिन फैक्ट्री के अंदर कुछ ऐसा मिला जिसने सभी को चौंका दिया। यहां एक्सपायर्ड फूड प्रोडक्ट्स को नया बनाकर बेचने का पूरा इंतजाम किया गया था।

तारीख बदलकर बनाते थे नया सामान

जांच में पता चला कि आरोपी सस्ते दामों पर एक्सपायर या एक्सपायरी के करीब पहुंचे ब्रांडेड खाद्य उत्पाद खरीदते थे। इसके बाद केमिकल से पुरानी मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट मिटाकर नई तारीख छाप दी जाती थी। साथ ही नए स्टिकर, बारकोड, बैच नंबर और एमआरपी लगाकर सामान को दोबारा पैक किया जाता था। बरामद सामान में कोल्ड ड्रिंक, हेल्थ ड्रिंक, मैगी, घी, जूस समेत कई मशहूर ब्रांडों के प्रोडक्ट शामिल हैं।

Crime in UP: होटल में क्या हुआ? तीन युवकों संग गई युवती बंद कमरे में नग्न मिली बेहोश; रूह कंपा देगी हकीकत!

देशभर में होती थी सप्लाई

पुलिस के मुताबिक, तैयार किए गए इन प्रोडक्ट्स को देश के कई राज्यों और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी बेचा जाता था। इससे आरोपी मोटा मुनाफा कमा रहे थे, जबकि लोगों की जान और सेहत से खिलवाड़ हो रहा था।

सात आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

पुलिस ने फैक्ट्री से प्रिंटिंग मशीन, सीलिंग मशीन और पैकिंग का अन्य सामान भी बरामद किया है। कंपनी के मालिक, मैनेजर, अकाउंटेंट, ऑपरेटर, वेयरहाउस कीपर और दो सुपरवाइजर समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Location :  New Delhi

Published :  3 July 2026, 12:56 PM IST

Advertisement